11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माहवारी पर आधारित भारतीय फिल्म ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट, विलेज रॉकस्टार्स हुई आउट

फिल्म 'पीरियड. एंड ऑफ सेंटेंस' डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट श्रेणी में ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हुई है...

2 min read
Google source verification
end of sentence

end of sentence

भारत में माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों से जूझ रही एक महिला के जीवन पर आधारित फिल्म 'पीरियड. एंड ऑफ सेंटेंस' डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट श्रेणी में ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हुई है। 'पीरियड. एंड ऑफ सेंटेंस' भारत में महिलाओं के मासिक धर्म से जुड़ी वर्जनाओं के खिलाफ और असल जिंदगी के 'पैडमैन' अरुणाचलम मुरुगनाथम के काम पर बात करती है।

फिल्म कार्यकारी निर्माता गुनीत मोंगा है जिसने 'द लंचबॉक्स' और 'मसान' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी है। सोमवार को ऑस्कर शॉर्टलिस्ट की घोषणा के बाद मोंगा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में कहा, 'शॉर्टलिस्ट में जगह बनाना बहुत गर्व और रोमांचक भरा रहा है। मैं इसकी निर्माण टीम का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं।'

26 मिनट की फिल्म उत्तरी भारत के हापुड़ की लड़कियों और महिलाओं और उनके गांव में पैड मशीन की स्थापना के ईद-गिर्द घूमती है। फिल्म में मुरुगनाथम की सैनिटरी पैड मशीन के आविष्कार को भी दिखाया गया है। ऑस्कर समारोह से एक महीने पहले 22 जनवरी, 2019 को 91वें ऑस्कर के लिए नामांकन की घोषणा की जाएगी। ऑस्कर का आयोजन 24 फरवरी, 2019 को होगा।

आॅस्कर की रेस बाहर हुई विलेज रॉकस्टार्स
ऑस्कर्स 2018 में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म की श्रेणी में भारत की ओर से चुनी गई 'विलेज रॉकस्टार्स' इस दौड़ से बाहर हो गई है।