
बॉलीबुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और विदेसी चार्म निक जोनस की रोमांटिक बॉन्डिंग के किस्से बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक मशहूर हैं। पर्सनल हो या प्रोफेशनल दोनों ने अपनी लाइफ काफी अच्छे से बैलेंस कर रखी है। यही वजह है कि आज बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी दोनों की बॉन्डिंग की मिसाल दी जाती हैं। कुछ समय पहले प्रियंका अपने इंस्टाग्राम अकाउट से अपने पति का सरनेम हटाए जाने को लेकर सुर्खियों में थी। चर्चा यहां तक थी की तलाक की खबरें आने लगी थी। दुनिया में कुछ रिश्ते सबसे खूबशूरत होते हैं। इन्हीं रिश्तों में सबसे खास रिश्ता होता है। पति और पत्नी का रिश्ता। दोनों एक दूसरे का सपोर्ट सिस्टम होते हैं। इसलिए दोनों एकदूसरे का ख्याल रखने में खुशी-खुशी अपनी पूरी जिंदगी निकाल देते है। ऐसे ही एक खास रिश्ता निक जोनस का अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा का साथ भी है। दोनों एक दूसरे का बखूबी ख्याल रखते नजर आते हैं। लेकिन इन दिनों यह कपल एक अलग दौर से गुजर रहा है। कभी प्रियंका अपने पति का सरनेम हटा देती हैं। तो हाल ही में उनके पति निक ने अपने एक डर के बारे में खुलासा किया है।
दरहसल जोनस ब्रदर्स पर बनी मिनी सीरीज का पहला एपिसोड रिलीज हो गया है। निक के फैन ने सोशल मीडिया पर इस एपिसोड का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें प्रियंका के पति निक जोनस रिश्तो को लेकर बेहद भाबुक नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में सिंगर निक जोनास ने कहा कि उन्हें डर लगता है कि वह एक अच्छे पति,भाई और बेटे नहीं हैं। उन्होने साथ ही कहा कि उनके लिए उनका परिवार सबसे ज्यादा इम्पॉटेंट है। और उन्होने कहा कि वह ‘’ मैं उन्हें किस तरह से ट्रीट करता हूं, कैसे उनके लिए अपना प्यार और रिस्पेक्ट दिखाता हूं।‘’ इतना कह कर वह इमोश्नल हो गए।
विदेशी चार्म निक जोनास के इस वीडियो पर उनके फैन्स कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- निक सब जानते हैं कि आप बेहतरीन पति है और यहीं बात आपकी खूबसूरत पत्नी के लिए खास है। वो हर वक्त यहीं कहती है कि आप शानदार है। एक ने लिखा- तुम बेस्ट हसबैंड हो निक, हमेशा ये याद रखना। एक अन्य ने लिखा- प्रियंका खुशकिस्मत है कि उन्हें तुम्हारे जैसा पति मिला है। एक ने कमेंट किया-खुद को कम मत समझो निक, तुम बहुत ही लविंग, केयरिंग और सपोर्टिव हसबैंड हो।
आपको बता दें इसी महीने के शुरुआत में प्रियंका और निक ने लंदन में अपनी शादी के तीसरी सालगिरह मनाई है। उन्होंने कैंडिललाइट डिनर की एक वीडियो शेयर की थी जिसमें दोनों टेबिल पर बैठे हुए और मुस्कुराहते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था- हमेशा उनके पीछे। इसके साथ ही कमरे को गुलाब की पत्तियों से सजाया गया था।
निक के वीडियो के बाद फिर से प्रियंका और निक के तलाक की बाते शरू हो गई हैं। फैंस के बीच एक बार फिर से उनके तलाक की खबरें तूल पकड़ रही हैं। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। आपको बता दें कि प्रियंका और निक ने उदयपुर में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। सात फेरे लेते वक्त प्रियंका ने सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने सिल्वर ज्वैलरी कैरी की थी। वहीं, क्रिश्चियन वेडिंग में उन्होंने सफेद रंग का गाउन पहना था। दोनों ही लुक में वे बेहद खूबसूरत नजर आई थी।
प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जी ले जरा में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म का डायरेक्शन फरहान अख्तर कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास किसी भी बॉलीवुड फिल्म का ऑफर नहीं है। वे अब ज्यादातर हॉलीवुड फिल्मों में ही बिजी रहती है। साथ ही आपको बता दें कि देसी गर्ल फिल्मों में एक्टिंग के अलावा प्रोडक्शन भी करती हैं। पर्पल पेबल्स पिक्चर्स नाम से एक्ट्रेस का प्रोडक्शन हाउस है। इसके बैनर तले वो वेंटिलेटर, सर्वन, पाहुना, फायरबैंड, पानी, द स्काई इज पिंक, द व्हाइट टाइगर जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुकी हैं।
Updated on:
12 Dec 2021 12:29 pm
Published on:
12 Dec 2021 12:19 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
