
59 साल की उम्र में हुआ इस एक्टर का निधन
'लाइन ऑफ ड्यूटी', 'वॉटर फॉल बीट', 'टूनाइट एट 8: 30', 'डॉक्टर फिनले' जैसी फिल्मों और टेलीविजन के अभिनेता ब्रायन मैकार्डी का 59 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्टर के अचानक चले जाने से पूरी इंडस्ट्री और फैंस को झटका लगा है।
ब्रायन मैकार्डी की बहन सारा ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी फैंस के साथ साझा की। उन्होंने बताया कि उनके भाई का रविवार को निधन हो गया। उस दौरान एक्टर अपने घर पर ही थें। सारा मैकार्डी ने बीबीसी स्कॉटलैंड न्यूज के साथ जानकारी शेयर करते हुए बताया कि एक्टर के निधन से उनका परिवार पूरी तरह से टूट चुका है। उन्होंने कहा, "ब्रायन को अपने काम से बहुत प्यार था और उन्होंने कई लोगों के दिल को छुआ है। वह हमें छोड़कर बहुत ही जल्द चले गए हैं, हम उनसे बहुत प्यार करते हैं और उन्हें बहुत ज्यादा याद करेंगे।"
स्कॉटिश एक्टर को 'लाइन ऑफ ड्यूटी' सीरीज से सबसे ज्यादा पहचान मिली थी। इस सीरीज में ब्रायन ने बॉस 'टॉमी हंटर' का किरदार निभाया था। एक्टर ने इंडस्ट्री में ना सिर्फ अपने काम बल्कि अभिनय से भी लोगों का दिल जीता था। दर्शकों को उनकी एक्टिंग बेहद पसंद आती थी।
Published on:
01 May 2024 12:10 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
