scriptन्यूयॉर्क में प्रियंका जहां रहती हैं, वहीं हुआ आतंकी हमला, हॉलीवुड सितारों ने की निंदा | New York terror attack happened 5 blocks from Priyanka Chopras home | Patrika News

न्यूयॉर्क में प्रियंका जहां रहती हैं, वहीं हुआ आतंकी हमला, हॉलीवुड सितारों ने की निंदा

Published: Nov 01, 2017 02:43:10 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

न्यूयॉर्क में प्रियंका जहां रहती हैं, वहीं हुआ हमला, हॉलीवुड सितारों ने की निंदा…

priyanka chopra

priyanka chopra

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि लोअर मैनहट्टन में जहां हमला हुआ है, वह स्थान उनके घर से केवल पांच ब्लॉक्स दूर है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बुधवार को बताया, “यह हादसा मेरे घर से पांच ब्लॉक्स दूर हुआ है। काम से घर लौटते समय सायरनों की आवाजों से महसूस हुआ कि हमारी दुनिया की क्या स्थिति है। एनवाईसी., शांति।” न्यूयॉर्क के लोअर मैनहट्टन में मंगलवार को एक ट्रक ने राहगीरों को रौंद दिया, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इन दिनों अपराध आधारित अमेरिकी धारावाहिक ‘क्वांटिको’ के तीसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त प्रियंका ने हादसे के पीडि़तों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। प्रियंका, टेलर स्विफ्ट, जोश ग्रोबैन तथा रयान सीक्रेस्ट सहित कई जानीमानी हस्तियों ने न्यूयार्क के लोअर मैनहट्टन में किए गए हमले की निंदा की है। लोअर मैनहट्टन में एक बंदूकधारी ने एक व्यस्त सडक़ पर कई लोगों को ट्रक से कुचल दिया, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
प्रियंका ने शहर को अपने नए घर की संज्ञा दी और इसकी सराहना करते हुए ट्विटर पर कहा है कि यह हमला जिस जगह पर हुआ, वह उनके घर से पांच ब्लॉक दूर है। उन्होंने लिखा है न्यूयर्क सिटी, हमेशा की तरह शांत। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। मेरी संवेदनाएं इस हमले के प्रभावितों के साथ हैं।

 

https://twitter.com/hashtag/nyc?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/priyankachopra/status/925549962808692738?ref_src=twsrc%5Etfw

टेलर स्विफ्ट ने सूर्यास्त की एक फोटो इंस्टाग्राम पर लगाई और कैप्शन दिया है आई लव यू न्यूयार्क। आगे उन्होंने एक दुखी इमोजी भी डाला है। जोश ग्रोबैन ने ट्वीट की श्रृंखला में हमले का जिक्र करते हुए कहा है कि उन्होंने बंदूक चलने की आवाज सुनी थी। उन्होंने लिखा उम्मीद है कि सब ठीक हो। मेरे घर से घटना स्थल करीब ही है। गोली चलने की आवाज सुनी। जो लोग वहां हों, वह तथा बच्चे सुरक्षित हों।

जोए सल्दाना ने लिखा मेरा दिल टूटा हुआ है। उन सभी के लिए प्रार्थना जिनका जीवन आज न्यूयार्क सिटी में छीन लिया गया। होस्ट रयान सीक्रेस्ट ने हमले की निंदा करते हुए इसे कायरतापूर्ण कार्रवाई बताया है।

पैटरीशिया अरक्वेटा ने बताया यह भयावह दिन है। लोग अपनों को खो कर दुखी होंगे। यह सर्वाधिक निंदनीय कार्रवाई है। हास्य कलाकार बिली ईचनर ने एक लेख की प्रति को रीट्वीट करते हुए कहा तस्वीर में मेरा हाई स्कूल नजर आ रहा है। यह दुखद और भयावह है. सबके लिए प्यार। गायक सैम स्मिथ ने रीट्वीट किया न्यूयार्क, मेरा दिल आपके साथ है और हमेशा रहेगा। हमले की खबर से व्यथित हूं. मेरी संवेदनाएं पीडि़त तथा उनके परिजन के साथ हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो