28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका की इस निजी चीज का इस्तेमाल करते हैं पति निक, कहा- हमें शेयरिंग करना पसंद है….

निक ने बताया कि वह प्रियंका की इन चीजों का इस्तेमाल करते हैं।

1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Nov 19, 2019

प्रियंका की इस निजी चीज का इस्तेमाल करते हैं पति निक, कहा- हमें शेयरिंग करना पसंद है....

प्रियंका की इस निजी चीज का इस्तेमाल करते हैं पति निक, कहा- हमें शेयरिंग करना पसंद है....

बॅालीवुड इंडस्ट्री की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) और निक जोनस ( Nick Jonas ) को एक पॅावर कपल के तौर पर देखा जाता है। दोनों के बीच की बॅान्डिंग काफी मजबूत है। एक इंटरव्यू के दौरान निक ने बताया कि वह प्रियंका के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। सबसे ज्यादा पॅाप स्टार को प्रियंका के फेस शीट मास्क और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना पसंद हैं।

प्रियंका को शेयरिंग पसंद है

निक ने कहा,' मुझे नहीं पता कि ये कौन बनाता है, लेकिन मैं उनसे शीट मास्क लेता हूं। इसके बाद किसी भी इवेंट में जाने से पहले उनके मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करता हूं। मुझे लगता है मेरा प्रियंका के ब्यूटी प्रोडक्ट्स यूज करना उन्हें भी काफी पसंद है। प्रियंका को शेयर करना अच्छा लगता है।'

प्रियंका की अपकमिंग फिल्म

अगर प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' ( the white tiger ) की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। इसमें प्रियंका के अलावा एक्टर राजकुमार राव भी लीड किरदार में हैं।