
priyanka chopra
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल में एयर स्ट्राइक को लेकर एक ट्वीट किया था। इसके बाद से ही यूनिसेफ के गुड विल एंबेसडर की छवि को लेकर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वह काफी ट्रोल की जा रही हैं। लोग यह कहते हुए प्रियंका पर निशाना साध रहे हैं कि वह युद्ध होने को लेकर उकसा रही हैं। यह कतई सही नहीं है।
प्रियंका के खिलाफ इस मुद्दे पर पाकिस्तान में एक पिटीशन साइन करवाई जा रही है। इस पिटीशन पर अबतक दो हजार से ज्यादा लोगों ने साइन कर लिया है। उनका कहना है कि देसी गर्ल वार को प्रमोट कर रही हैं और शांति की बात नहीं कर रही हैं। इस वजह से उन्हें यूनिसेफ के एंबेसडर के पद से हटा देना चाहिए।
प्रियंका चोपड़ा ने भी ट्वीट किया कि जय हिन्द, अपनी सेना पर गर्व है। लेकिन प्रियंका चोपड़ा के इस ट्वीट को लेकर एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने हमाल बोला है। उन्होंने प्रियंका के इस ट्वीट पर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने अपनी ट्वीट में कहा है कि प्रियंका इस ट्वीट को स्क्रीन शॉट लेकर रख लेना चाहिए और आगे कभी प्रियंका शांति और अहिंसा की बात करें तो उन्हें यह दिखाना चाहिए। अर्मीना ने एक नहीं कई सारे ट्वीट किए हैं। ऐसे में देखना यह है कि प्रियंका इस पर क्या जवाब देती हैं।
Updated on:
03 Mar 2019 06:23 pm
Published on:
03 Mar 2019 01:51 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
