scriptदूसरी बार पिता बने प्रिंस हैरी, मेगन मर्केल ने दिया बेटी को जन्म | Prince Harry and Meghan Markle welcome second child daughter | Patrika News
हॉलीवुड

दूसरी बार पिता बने प्रिंस हैरी, मेगन मर्केल ने दिया बेटी को जन्म

प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। मेगन ने एक बेटी को जन्म दिया है। प्रिंस हैरी ने अपनी बेटी का नाम क्वीन एलिज़ाबेथ और अपनी दिवंगत मां प्रिंसेस डायना के नाम पर लिलिबेट डायना रखा है।

नई दिल्लीJun 07, 2021 / 10:18 am

Sunita Adhikari

meghan_markel.jpg

Meghan Markle Prince Harry

नई दिल्ली। प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल के घर में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। मेगन ने बेटी को जन्म दिया है। ब्रिटेन के ड्यूक प्रिंस हैरी ने अपनी बेटी का नाम क्वीन एलिज़ाबेथ और अपनी दिवंगत मां प्रिंसेस डायना के नाम पर लिलिबेट डायना रखा है। शुक्रवार को मेगन ने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया था।
महारानी एलिजाबेथ और डायना के सम्मान में रखा नाम
मेगन ने अपनी बेटी को अमेरिका में जन्म दिया है। प्रिंस हैरी और मेगन के एक प्रवक्ता की तरफ से कहा गया कि जोड़े ने घर में लिलिबेट ‘लिली’ डायना माउंटबेटन- विंसडर का स्वागत किया। बच्ची का पहला नाम ‘लिलिबेट’ महारानी एलिजाबेथ को प्यार से बुलाए जाने वाला नाम है। वहीं, दूसरा नाम उसकी दादी और हैरी की मां के सम्मान में है। बच्ची ब्रिटेन के तख्त के वारिसों में आठवें स्थान पर है। बच्ची का वजन सात पौंड 11 आउंस यानी करीब 3.49 किलो ग्राम है। बेटी के जन्म के वक्त प्रिंस हैरी भी हॉस्पिटल में मौजूद थे।
ये भी पढ़ें: 3 शादी और 8 बॉयफ्रेंड के बाद भी एंजेलिना जोली को नहीं मिला सच्चा प्यार

meghan_markel_1.jpg
मां और बेटी दोनों स्वस्थ
अभी तक बच्ची की कोई तस्वीर जारी नहीं की गई है। प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने एक बयान जारी कर कहा कि उनकी बेटी का जन्म शुक्रवार 4 जून को सैंटा बारबरा कॉटेज अस्पताल में सुबह 11:40 बजे हुआ। जन्म के बाद से मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं और अपने घर जा चुके हैं। इससे पहले दो साल पहले प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल पहली बार पैरेंट्स बने थे। मेगन ने बेटे को जन्म दिया था।
ये भी पढ़ें: मर्लिन मुनरो बर्थडे : स्कर्ट ड्रेस की वजह से हुआ तलाक, तीन बार की शादी

शाही परिवार से हुए अलग
बता दें कि प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल का जन्म ऐसे वक्त में हुआ है जब दोनों की जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव चल रहा है। हाल ही में दोनों ने शाही परिवार से अलग होने का फैसला किया था। दोनों आत्मनिर्भर जिंदगी जीने के लिए अमेरिका चले गए थे। हाल ही में प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने हॉलीवुड स्टार ओप्रा विन्फ्रे के साथ बातचीत में शाही परिवार पर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि शाही परिवार उनके बेटे आर्ची को प्रिंस नहीं बनाना चाहता था क्योंकि उन्हें उसके जन्म से पहले डर था कि कहीं वो अश्वेत न हो।

Home / Entertainment / Hollywood News / दूसरी बार पिता बने प्रिंस हैरी, मेगन मर्केल ने दिया बेटी को जन्म

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो