28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाई की शादी टूटने का गम भुला, प्रियंका ने इवेंट में पहनी इतनी महंगी ज्वैलरी, पूरी जिंदगी भर सकता है एक गरीब परिवार का पेट

हाल में प्रियंका अपने भाई की शादी के लिए भारत आई थीं। लेकिन अब उनके भाई की शादी कैंसिल हो गई है।

2 min read
Google source verification
Priyanka chopra

Priyanka chopra

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल में बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड में पहुंची। अवॉर्ड समारोह में उनका ग्लैमरस अवतार देखने को मिला। वह अपने पति निक जोनस संग इस अवॉर्ड समारोह में पहुंची थीं। यहां देसी गर्ल व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आईं। इस आउटफिट में वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। साथ में उन्होंने कुछ ज्वैलरी भी पहन रखी थी। इस ज्वैलरी की कीमत इतनी है कि सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। बता दें कि हाल में प्रियंका अपने भाई की शादी के लिए भारत आई थीं। लेकिन अब उनके भाई की शादी कैंसिल हो गई है।

व्हाइट ड्रेस के साथ प्रियंका ने लाइट मेकअप कर रखा था। सरथ ही उन्होंने सफेद रंग का एक नेकलेस भी पहन रखा था। उनके इस आउटफिट में ज्वैलरी बेहद क्लासी दिख रही थी। बता दें कि प्रियंका कई बार बता चुकी हैं कि उन्हें 'टिफ्फनी एंड को' की ज्वैलरी उन्हें काफी पसंद आती हैं। इस ड्रेस के साथ अभिनेत्री ने जो ज्वैलरी पहन रखी थी, वह उसी कंपनी की ही थी। उन्होंने एक नहीं बल्कि तीन-तीन नेकपीस पहने थे। इनमें से एक नेकलेस की कीमत 55,000 डॉलर है। साथ ही उन्होंने एक चेन और हार्डवियर पैंडल पहना था जिसकी कीमत भी लाखों में है।

इसके अलावा उनके टी, डायमंड हूप्स की कीमत 5600 डॉलर है। देसी गर्ल ने एक ब्रेसलेट भी पहना था जिसकी कीमत 12,000 डॉलर है। अभिनेत्री ने गोल्डन कलर की रिंग पहनी थी रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस की ज्वैलरी की कीमत करीब 1.73 करोड़ रुपए बताई जा रही है।