25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Met Gala 2018: प्रियंका ने पहनी सोने से लदी ड्रेस! गाउन को बनाने में लगे करीब 250 घंटे

कल न्यूयॉर्क में प्रियंका ने मेट गाला के रेड कार्पेट पर वॅाक की। इस दौरान प्रियंका का आउटफिट देखकर सभी का मुंह खुला का खुला रह गया।

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

May 08, 2018

priyanka chopra met gala 2018

priyanka chopra met gala 2018

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आजकल अपने फैशन स्टेटमेंट्स को लेकर मशहूर हो रही हैं। उनकी ड्रेसिंग स्टाइल का हर कोई फेन बनता जा रहा है। आजकल एक्टिंग से ज्यादा वह अपने फैशन की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कल न्यूयॉर्क में प्रियंका ने मेट गाला के रेड कार्पेट पर वॅाक की। इस दौरान प्रियंका ता आउटफिट देखकर सभी का मुंह खुला का खुला रह गया। प्रियंका चोपड़ा इस बार कैथोलिक अवतार में दिखीं।

पिछले साल भी इसी इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ट्रेंच कोट पहनकर पहुंचीं थी जिसके बाद वह तुरंत चर्चा में आ गई थीं। उनका इस बार का लुक भी काफी अलग रहा। प्रियंका की यह ड्रेस बरगंडी रंग की थी। यह एक वेलवेट गाउन था।जिसमें गोल्ड हुड लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि उनकी ये ड्रेस Jesus के लुक से प्रेरित है। इस ड्रेस में क्राउन और क्रॉसेस भी लगे हुए हैं। खास बात यह है कि इस कस्मट गाउन को बनाने में करीब 250 घंटे लगे हैं। इसे Ralph Lauren ने डिजाइन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया है कि इस पर जो एंब्रॉयडरी है उसे हाथ से बनाया गया है।

आपको बता दें कि हर साल इस इवेंट का एक अलग थीम होता है। इस साल इसका थीम 'हैवनली बॉडीज : फैशन और कैथलिक कल्पना' (Heavenly Bodies: Fashion and the Catholic Imagination) है।

The first Monday in May #Throwback

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

पिछले साल जब 20 फुट लंबे कोट गाउनको पहने प्रियंका चोपड़ा मेट गाला में पहुंचीं तो सब देखते ही रह गए थे। गौरतलब है कि मेट गाला का आयोजन हर साल न्यूयॉर्क में होता है। मेट्रोपोलिटन म्यूजिम ऑफ आर्ट कॉस्टयूम इंस्टिट्यूट में फंड रेज करने के लिए इसका आयोजन किया जाता है। इसे Costume Institute Gala और Met Ball भी कहते हैं। हर साल इसके लिए एक थीम होता है और उसी के अनुसार सेलेब्स ड्रेस पहनकर यहां पहुंचते हैं।