
सास ने Priyanka Chopra को दिया था इंतना महंगा गिफ्ट, सुनकर उड़ जाएंगे होश
अभिनेत्री प्रियंका चोपडा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स भी कर रही हैं। वह अपने सुसराल में सबकी चहेती हैं। कई मौकों पर ससुरालवालों से उनकी बॉन्डिंग साफ नजर आई। हाल ही प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की सास डेनिस जोनस (Denise Jonas)का बर्थडे था। प्रियंका (Priyanka Chopra)ने उनको जन्मदिन की बधाई देते हुए एक फोटो शेयर की। इस फोटो में सास—बहू की बॉन्डिंग नजर आ रही है।
इंस्टाग्राम पर सास के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे MamaJ... आपके निरंतर प्यार और उदारता के लिए आपका धन्यवाद। मुझे बहुत खुशी है कि आप यहां हैं और हम एक साथ इस दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं। ढेर सारा प्यार।' बता दें कि प्रियंका की सास डेनिस जोनस एक टीचर हैं। खूबसूरती के मामले में वे अपनी बहूओं से कम नहीं हैं। डेनिस बहुत खूबसूरत हैं। जब प्रियंका और निक की सगाई हुई थी तो डेनिस भी भारत आई थीं। उस वक्त वे भारतीय परिधान में नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने साड़ी और सलवार सूट पहना था।
शादी में भी डेनिस ने भारतीय संस्कृति को एंजॉय किया। शादी के बाद डेनिस ने बहू प्रियंका को बहुत महंगा गिफ्ट दिया था। उन्होंने प्रियंका को हीरे के इंयररिंग्स दिए थे। ये इयररिंग्स काफी महंगे थे। इनकी कीमत 55 लाख रुपए बताई गई थी। इससे पहले प्रियंका की सगाई पार्टी में भी डेनिस ने मधु चोपड़ा के साथ पंजाबी डांस किया था।
Published on:
16 Jul 2020 12:05 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
