
Priyanka and Nick jonas
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने शादी के लगभग 2 माह बाद अपने सुसराल के बारे में कई राज खोले हैं। बता दें कि प्रियंका ने पिछले वर्ष दिसंबर माह में अमरीकन सिंगर निक जोनस (Nick jonas) से शादी की थी। शादी के बाद से ही यह कपल सुर्खियों में है। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अब प्रियंका धीरे-धीरे अपने ससुराल के राज भी खोल रही हैं। हाल में प्रियंका ने बताया कि वह अपने ससुराल में किस तरह से रहती हैं।
प्रियंका ने किए ससुराल के बारे में ये खुलासे:
देसी गर्ल ने हाल में एक चैट शो में कहा, 'मैं न्यूयॉर्क में रहती थी और निक लॉस एंजेलिस में। अब हम दोनों एक-दूसरे का घर शेयर करते हैं। मेरे घर पर कोई भी चीज काम नहीं करती क्योंकि मैं कभी वहां नहीं रहती। कॉफी मशीन नहीं चलती, एयर कंडीशनर से भी आवाज आती है, मेरा घर बेहद खूबसूरत है लेकिन कुछ भी काम नहीं करता।' प्रियंका ने कहा, 'लेकिन निक के घर पर हर चीज पर्फेक्ट है। उनकी अलार्म घड़ी चलती है, लाइट्स ठीक हैं, मेरी डोरबेल तक नहीं काम करती।'
निक के घर पर नर्वस हो जाती थी:
प्रियंका ने अपनी डॉगी डायना के बारे में बात करते हुए बताया, 'जब मैंने निक के घर पर रुकना शुरू किया, मैं बहुत नर्वस हो जाती थी। जब सब कुछ इतना साफ होता है कि आपको जूते उतारने पड़ें तो परेशानी होती है। उनका घर परफेक्ट है। मेरी डॉग ने उनके कारपेट पर पहली बार सू-सू कर दिया। यह कारपेट वाइट था। निक के घर आने से पहले मैंने क्लीनर्स, बेकिंग सोडा, स्क्रब, एलबो ग्रीस सब इस्तेमाल कर डाला। मैंने इसे साफ कर दिया लेकिन उनको पता चल गया और बोले, डायना ने किया।'
Published on:
07 Feb 2019 11:00 am
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
