
Priyanka Chopra
मेट गाला 2019 में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की कई एक्ट्रेसेस का लुक चर्चा में रहा। वहीं इस इवेंट में सबसे ज्यादा अगर किसी ने सुर्खियां बटोरी तो थीं एक्ट्रेस Priyanka Chopra। इवेंट में प्रियंका को अपने लुक के चलते ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ा। वहीं इसी इवेंट में प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर ने भी अपनी अदाओं जलवे बिखेरें।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2019 में मेट गाला की थीम है Camps: Notes on fashion और इसे फॉलो करते हुए दीवा ने पिंक कारपेट पर जलवे बिखेरे है। इस इवेंट में सोफी टर्नर अपने पति जो जोनस के साथ पहुंचीं। इस दौरान सोफी कलरफूल ड्रेस में नजर आईं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने डार्क मेकअप किया हुआ था। साथ ही हाई हील उनके लुक को कम्पलीट कर रहा था।
इवेंट में प्रियंका के अलावा दीपिका पादुकोण और ईशा अंबानी ने भी शामिल हुईं। उनका लुक फैंस को काफी पसंद आया। वहीं ईशा अंबानी ने पहली बार मेट गाला के रेड कारपेट पर वॉक किया।
Published on:
08 May 2019 05:35 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
