21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हॉलीवुड स्टार्स भी प्रियंका चोपड़ा के आगे पड़े फीके, सबको पछाड़ हासिल किया ये मुकाम

सिंगर-एक्टर निक जोनास से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के खाते में एक के बाद एक उपलब्धियां जुड़ रही हैं।

2 min read
Google source verification
Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

मुंबई। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में भी अपना परचम लहरा रही है। सिंगर-एक्टर निक जोनास ( Nick Jonas ) से शादी के बाद प्रियंका के खाते में एक के बाद एक उपलब्धियां जुड़ रही हैं। हाल ही में प्रियंका को सोशल मीडिया पर एक और उपलब्धि हासिल हुई है।

प्रियंका चोपड़ा ने द हॉलीवुड रिपोर्टर की टॉप एक्टर्स कैटेगिरी के सोशल क्लाइम्बर्स चार्ट में टॉप किया है। प्रियंका लगातार 12 हफ्तों से इस लिस्ट के टॉप पर टिकी हुई हैं। देसी गर्ल ने जेनिफर लोपेज को 10वें स्थान पर धकेल दिया है। इस लिस्ट में प्रियंका के बाद Bette Midler, Gaten Matarazzo, Kevin Hart, Caleb McLaughlin, Dwayne Johnson, David Harbour, Adam Sandler, Zendaya और 10वें नंबर पर Jennifer Lopez है।

प्रियंका के सोशल क्लाइम्बर्स चार्ट पर अव्वल रहने की वजह भी साफ हैं। उनकी हॉलीवुड में पॉपुलैरिटी, निक जोनस के फैंस का साथ और भारत को रिप्रजेंट करने की छवि के चलते सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है।

आपको बता दें कि बॉलीवुड फिल्मों के अलावा प्रियंका ने हॉलीवुड मूवी 'बेवॉच', 'ए किड लाइक जैक' और 'इंजन्ट इट रोमांटिक' में काम किया है। उनकी आने वाली फिल्मों में सोनाली बोस की 'द स्काई इज पिंक' प्रमुख है।