30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिगरेट स्मोकिंग तस्वीर के बाद प्रियंका चोपड़ा की ये फोटो हो रही वायरल, भारतीय नारी की तरह…

Priyanka Chopra के जन्मदिन सेलिब्रेशन के दौरान उनकी एक फोटो वायरल हुई। इस फोटो में प्रियंका पति और परिजनों के साथ सिगरेट के कश लगाती नजर आईं।

less than 1 minute read
Google source verification
Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) भले ही हिन्दी फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं लेकिन हॉलीवुड से आ रही उनकी अपडेट्स ने उन्हें सुर्खियों में बना रखा है। हाल ही में प्रियंका ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दौरान के फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं।

हाल ही में प्रियंका के जन्मदिन सेलिब्रेशन के दौरान उनकी एक फोटो वायरल हुई। इस फोटो में प्रियंका पति और परिजनों के साथ सिगरेट के कश लगाती नजर आईं। इस पर फैंस ने उन्हें खूब ट्रोल किया।

Priyanka Chopra smoking के बाद एक और तस्वीर वायरल हो रही है। इस फोटो में प्रियंका अपने माथे पर सिंदूर लगाए हुए है। ये तस्वीर उनके जन्मदिन की पार्टी की है। हालांकि इस बार फैंस उन्हें ट्रोल नहीं कर रहे हैं। कई फैंस ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन देते हुए कहा है कि जन्मदिन जैसे खास मौके पर प्रियंका का सिंदूर लगाना अच्छी बात है।

हालांकि अमूमन प्रियंका चोपड़ा सिंदूर नहीं लगाती हैं। शादी और कुछ एक मौकों पर ही उनके माथे पर सिंदूर देखा गया है।