
Priyanka chopra
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) पूरे 37 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने 18 जुलाई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दौरान उन्हें कई सितारों और उनके फैंस ने जन्मदिन की बधाई दी। प्रियंका के केट काटते की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसमें प्रियंका के पति निक जोनस (Nick Jonas) भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। निक ने प्रिंयका को उनकी एक खास तस्वीर शेयर करते हुए अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी थी।
रेड मिनी ड्रेस में खूबसूरत नजर आईं प्रियंका
बर्थडे के मौके पर प्रियंका रेड मिनी ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान उनके पास एक लिपस्टिक क्लच भी दिखाई दिया। देसी गर्ल की इस मिनी ड्रेस और क्लच की कीमत जानकर उनके फैंस और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के होश उड़े जा रहे हैं। आइए जानते हैं प्रियंका की ड्रेस की कीमत।
बर्थडे पर प्रियंका ने 79 हजार रुपए की ड्रेस
बता दें कि 16 आर्लिंगटन ब्रांड की प्रियंका की बर्थडे ड्रेस की ऑनलाइन कीमत 1147 अमरीकी डॉलर यानी करीब 79 हजार रुपए है। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा के लिए यह रकम कुछ भी नहीं है। वहीं उनके लिपस्टिक क्लच की बात करें तो यह उनकी ड्रेस से कही ज्यादा महंगा है। जूडिथ लीबर कॉटर के इस क्लच की ऑनलाइन कीमत 5495 डॉलर है, यानी भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 3 लाख 80 हजार रुपए।
Updated on:
22 Jul 2019 08:22 am
Published on:
21 Jul 2019 04:03 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
