
रूस ने हॉलीवुड का किया बायकॉट, बॉलीवुड और टॉलीवुड का किया स्वागत, पर्दे पर 'राधे श्याम' के साथ छा रहे प्रभास
पिछले 27 दिनों से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है और यह रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रूस को अलग-थलग करने के लिए अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने कई पाबंदियों लगाई हैं। इसके साथ ही हॉलीवुड के कई स्टूडियोज ने रूस में अपनी फिल्मों की रिलीज पर रोक लगा दी है। इसका पलटवार करते हुए रूस ने हॉलीवुड फिल्मों को बायकॉट कर बॉलीवुड और टॉलीवुड की फिल्में दिखाना शुरू कर दिया है।
रूस के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 75% हिस्सेदारी फॉरेन सिनेमा की रहती है। सिनेमा एक्सपर्ट एलेक्सी वास्यासिन का कहना है कि युद्ध के चलते लोग घरों में ही फिल्में देखने में रूचि दिखा रहे हैं, जिसके कारण यहां प्रोजेक्टर लैंप और दूसरी चीजों के दाम 80% तक बढ़ गए हैं। हालांकि, इसके बावजूद टिकट को सस्ता रखने की कोशिश की जा रही है।
खबरों की मानें तो युद्ध के कारण लगातार हो रही टैक्स बढ़ोतरी के बाद भी सिनेमा से जुड़ी चीजों के दामों में बढ़ोतरी नहीं की गई है। उदाहरण के तौर पर सिनेमा हॉल में मिलने वाली खाने-पीने की चीजों के दामों को जस का तस रखा गया है।
रूस के तीन सिनेमा हॉल ने हाल ही में बॉलीवुड स्टार प्रभास की फिल्म राधे श्याम की भी स्क्रीनिंग की थी, जिसके सारे शो हाउसफुल रहे। युद्ध शुरू होने के बाद डिज्नी और नेटफ्लिक्स जैसे बड़े हॉलीवुड ब्रैंड्स ने रूस में अपनी फिल्मों की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी है। 'द बैटमैन' ने भी रूस का बायकॉट किया और इसके साथ ही कांस, एमी अवॉर्ड्स भी रूस को शामिल करने से मना कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: #TheKashmirFiles को propaganda फ़िल्म बता रहे है लोगों को अनुपम खेर ने दिया तगड़ा जवाब, 24 मासूमों की हत्याओं वाला रियल विडियो शेयर कर दिखाया सच
रूस का बॉलीवुड से पुराना नाता रहा है। भारत का सोवियत यूनियन से अच्छा रिश्ता हिंदी फिल्मों की वजह से ही रहा है। एक दौर ऐसा था जब दोनों देशों में एक साथ फिल्में बनती और रिलीज भी होती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज कपूर के जितने फैंस भारत में हैं उससे कहीं ज्यादा रूस में हैं।
यह भी पढ़ें: पीएम नरेंद्र मोदी की कपिल शर्मा और करण जौहर ने की तारीफ, कहा, 'सीना गर्व से हो गया चौड़ा'
Published on:
24 Mar 2022 12:09 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
