एक बार फिर भारत की 29 ऐतिहासिक धरोहर मूर्तियां वापस अपने देश आ गई हैं। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को प्राचीन मूर्तियां और दूसरी वस्तुएं सौंप दी हैं। सोमवार को पीएम नरेन्द्र मोदी ने इनके वापस आने पर मूर्तियों का निरीक्षण किया। इनमें भगवान शिव, भगवान विष्णु, देवी शक्ति, अन्य चित्र और सजावटी वस्तुएं और जैन परंपराओं की मूर्तियां शामिल हैं। इस पर फिल्म निर्माता करण जौहर और कॉमेडियन कपिल शर्मा का रिएक्शन आया है।