21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रानी मुखर्जी की बेटी अदिरा को नहीं पसंद पैपराजी, मां से कहा – ‘बहुत गंदे हैं ये…’

पिछले 20 सालों से रानी मुखर्जी बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐक्टिव हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में बेहतरीन किरदार निभाए हैं। रानी मुखर्जी ने हाल में ही बेटी अदिरा को लेकर कुछ बातें बताईं।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Mar 22, 2022

रानी मुखर्जी की बेटी अदिरा को नहीं पसंद पैपराजी, मां से कहा - 'बहुत गंदे हैं ये...'

रानी मुखर्जी की बेटी अदिरा को नहीं पसंद पैपराजी, मां से कहा - 'बहुत गंदे हैं ये...'

अपनी एक्टिंग और आवाज से दर्शकों के दिलों को छू लेने वाली एक्ट्रेस रानी मुखर्जी अपनी शानदार अदाकारी से कई फिल्मों को हिट करवाया है। सांवली सलोनी सूरत और हस्की आवाज वाली एक्ट्रेस अक्सर अपनी निजी जिंदगी के बारे में चुप रहने वाली रानी मुखर्जी ने हाल ही में अपनी बेटी अदिरा चोपड़ा के बारे में एक खुलासा किया है।

रानी मुखर्जी खुद लाइम लाइट और सोशल मीडिया से दूर रहती हैं, खास मौके पर ही नजर आती हैं। वहीं आदित्य और रानी की बेटी अदिरा को शायद ही किसी पब्लिक प्लेस पर कभी देखा जाता है, या उनकी तस्वीर सामने आती है। इसके बारे में रानी ने बताया कि आदिरा को अपनी तस्वीरें खिंचवानी पसंद नहीं हैं।

हाल ही में Mid-Day से बातचीत में रानी मुखर्जी ने कहा कि बेटी अदिरा को नहीं पसंद कि फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें लें। इसीलिए पपाराजी को अदिरा को प्राइवेसी देनी चाहिए। उन्होंने कहा, मैं, आदित्य चोपड़ा या अदिरा कहीं बाहर जाते हैं तो क्यों सभी तस्वीरें लेने लगते हैं, इसे लेकर बिटिया काफी कंफ्यूज रहती हैं। मेरी बेटी के लिए न का मतलब न और हां का मतलब हां ही है। वह साफ मना कर देती हैं कि मम्मा की तस्वीर नहीं..।

यह भी पढ़ें: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए जाने इन सितारों ने ली कितनी फीस

एक किस्से को शेयर करते हुए रानी मुखर्जी ने बताया, "मैं जब भी एयरपोर्ट से आती हूं तो मैं पपाराजी को मना कर देती हूं कि बेबी का फोटो नहीं क्लिक करना। वह भी बहुत काइंड रहते हैं और अदिरा के जाने के बाद मेरी तस्वीरें लेते हैं। मगर एक बार ऐसा हुआ कि फोटोग्राफर्स ने अदिरा के जाने के बाद मेरी तस्वीरें ली। मैं जैसे ही बेटी के साथ कार में बैठी तो वह कहने लगी कि 'मम्मा ये भईया लोग बहुत गंदे हैं, ये हमेशा आपकी फोटो लेते हैं।' फिर अदिरा ने मुझसे पूछा कि 'मम्मा आपकी ये तस्वीरें क्यों लेते हैं?' तो मैं बेटी से कहा कि बाबू मुझे भी नहीं पता ये तो।"

यह भी पढ़ें: आमिर खान हुआ करते थे शेफाली शाह के क्रश, खुद की फोटो के साथ भेजा था लव लेटर

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग