फिल्म 'जलसा' की सह-कलाकार विद्या बालन ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद से आमिर के साथ काम किया है, शेफाली ने कहा "नहीं।" फिर याद करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंन फिल्म 'रंगीला' में उनके साथ काम किया है मगर उनके साथ उस फिल्म में कोई सीन नहीं था। जब उनसे ये पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि आमिर उन पर अपने पुराने क्रश के बारे में जानते हैं? इसके जवाब में शेफाली ने कहा, "मुझे नहीं पता,"। जिसके बाद विद्या ने कहा मगर अब वो जान जाएंगे।