
kylie jenner
नई दिल्ली। कोरोनावायरस ( coronavirus ) सभी देशों में बड़ी तेजी से फैल रहा है। इसके प्रभाव को फैलने से रोकने के लिए कई देशों में लॉकडाउन हो चुका है जिसे इस संक्रमण को फैलने से रोका जा सके है। बॉलीवुड, हॉलीवुड और टॉलीवुड के कई सेलेब्स इस मुश्किल घंडी में मदद करने के लिए आगे आए हैं। इसी बीच हॉलीवुड सिंगर काइली जेनर ( Kylie Jenner ) ने नोवल कोरोनावायरस में अपना योगदान दिया है। उन्होंने स्वास्थय कर्मियों के लिए 1 मिलियन अमरीकी डॉलर का दान दिया है जो दिन-रात अपनी जान की परवाह किए मरीजों की सेवा में जुटे हैं।
View this post on InstagramA post shared by Dr. Thaïs Aliabadi (@drthaisaliabadi) on
इस बाच की जानकारी लॉस एंजिल्स के सेडरस मेडिकल सेंटर की डॉक्टर थिस अलीबाड़ी ( Thais Aslibadi ) ने एक पोस्ट के द्वारा दी है। इस पोस्टर को थिस ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने काइली का धन्यवाद किया है। उन्होंने बताया कि काइली ने जो पैसे दिए हैं। उसका इस्तेमाल पहले केस शील्ड और मास्क खरीदने के लिए किया जाएगा क्योंकि अस्पताल में फिलहाल सुरक्षात्मक उपकरण की कमी चल रही हैं। काइली के अलावा कई और सेलेब्स ने दान की घोषण की है। इसमें रेयान रेनॉल्ड्स ( Ryan Reynolds ) और ब्लेक जैसे नाम शामिल हैं।
बता दें बॉलीवुड ने इस मुश्किल दौर में मदद करने के लिए हाथ आगे बढ़ाया। एक्टर प्रकाश राज ( Prakash Raj ) ने अपने जन्मदिन परदिहड़ी मजदूरों को अपने फार्म हॉउस पर रहने की जगह दी। तो वहीं कॉमेडियन कपिल शर्मा ( Kapil Sharma ) ने 50 लाख का दान दिया है। कुछ सेलेब्स मॉस्क देकर लोगों की मदद कर रह हैं।
Published on:
27 Mar 2020 08:21 am
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
