
singer John Prine
अमरीकी सिंगर्स और लोकगीत लेखकों में से एक जॉन प्राइम का निधन हो गया। वे 73 साल के थे। उनके दोनों फेफड़ों में न्यूमोनिया हो गया था। उन्हें बीते 26 मार्च को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और वे पिछले 13 दिनों से आईसीयू में थे। जॉन की फैमिली ने उनके देहांत की खबर की पुष्टि की है। जॉन प्राइन का जन्म अमरीका के शिकागो के उपनगर में हुआ था।
कौन थे जॉन
जॉन पहले मेल करियर में नौकरी करते थे और शुरुआत में वे शौकिया तौर पर गिटार बजाते और गाने लिखते थे। उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत शिकागो ओेपेन माइक नाइट के जरिए की। जॉन का पहला एल्बम वर्ष 1971 में रिलीज हुआ था। वे दो बार ग्रेमी अवॉर्ड भी जीत चुके थे।
कैंसर से जीती थी दो बार जंग
जॉन दो कैंसर से कारण गंभीर रूप से बीमार हो चुके थे। वर्ष 1996 में कैंसर के कारण उनको अपने गले का एक हिस्सा तक निकलवाना पड़ा था। इसके बाद 2013 में उन्हें लंग कैंसर हुआ।
Published on:
08 Apr 2020 03:20 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
