
soniya gandhi
मुंबई। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की लाइफ पर फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म का नाम है ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’। इस फिल्म में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की भूमिका अनुपम खेर निभा रहे हैं। इस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक रिवील कर दिया गया है। उनके लुक को देखकर उनको पहचान पाना बहुत मुश्किल है। अनुपम के अलावा इस फिल्म में संजय बारू की भूमिका में अक्षय खन्ना नजर आने वाले हैं। वहीं अब सोनिया गांधी के रोल के लिए एक्ट्रेस की तलाश भी पूरी हो चुकी है। इस रोल के लिए टीवी एक्ट्रेस सुजैन बर्नट को चुना गया है।
कांग्रेस नेता की किताब पर आधारित फिल्म :
‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ फिल्म कांग्रेस नेता संजय बारु की किताब पर आधारित है। यह किताब नेता संजय ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के जीवन पर लिखी थी। इस किताब में उनके जीवन से जुड़े हर एक पहलुओं के बारे में जिक्र किया गया है।
टीवी की ये अभिनेत्री निभाएंगी सोनिया गांधी का रोल:
लंबे समय से इस फिल्म के लिए सोनिया गांधी का किरदार निभाने वाली एकट्रेस की तलाश की जा रही थी। अब ये तलाश टीवी की एक्ट्रेस सुजैन बर्नट पर जाकर खत्म हुई है। बता दें कि सुजैन ने कई हिट टीवी सीरियल में काम किया है। उन्होंने 'क्राइम पेटोल', 'बिन कुछ कहे', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'कसौटी जिंदगी की', 'ऐसा देश है मेरा' जैसे सीरियल्स में अहम भूमिका निभाई है। सुजैन इससे पहले '7 आरसीआर' नाम के सीरियल में भी सोनिया गांधी के रोल में नजर आ चुकी हैं। सुजैन जर्मनी की रहने वाली हैं और वो कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
ब्रिटिश मूल के एक्टर निभाएंगे राहुल का रोल:
इस मूवी में ब्रिटिश मूल के भारतीय एक्टर अर्जुन माथुर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के रोल में होंगे। अक्षय खन्ना के अनुसार इस फिल्म का स्क्रीनप्ले बहुत शानदार है। सूत्रों की मानें तो इस फिल्म का स्केल 1982 में बनी निर्देशक रिचर्ड एटनबरो की 'गांधी' के स्तर का होगा।
अक्षय खन्ना लंबे वक्त के बाद कर रहे एंट्री:
अक्षय खन्ना फिल्म ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के साथ बॉलीवुड में लंबे वक्त के बाद एंट्री कर रहे हैं। अक्षय इस फिल्म में संजय बारू का किरदार निभाते नजर आएंगे। संजय 2004 से 2008 के बीच तत्कालीन प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार थे। अक्षय खन्ना का कॅरियर काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। उनके फिल्मी कॅरियर में कई बार ब्रेक लगा। इसके बावजूद वह रुके नहीं।
दिसंबर में होगी रिलीज:
‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ फिल्म 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी। इस मूवी को विजय रत्नाकर निर्देशित कर रहे हैं। वहीं हंसल मेहता इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर तथा बोहरा ब्रदर इसके प्रोड्यूसर हैं। अनुपम खेर ने सोमवार को लंदन में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। यह एक पॉलिटिकल ड्रामा है। फिल्म में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के प्राइम मिनिस्टर बनने के दौरान की कहानी बयां की जाएगी।
Published on:
06 Apr 2018 03:17 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
