scriptBillionaire लिस्ट में इस फेमस सिंगर का जुड़ा नाम, जानें और कौन-कौन है शामिल | taylor swift enters world billionaire list alongside rihanna kim kardashian entertainment news | Patrika News
मनोरंजन

Billionaire लिस्ट में इस फेमस सिंगर का जुड़ा नाम, जानें और कौन-कौन है शामिल

फोर्ब्स ने 2024 की विश्व के अरबपतियों की लिस्ट निकाली है। जिसके अनुसार, सिंगर टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) का नाम ऑफिशियली थ्री कोमा क्लब में जुड़ गया है। इस लिस्ट में कई फेमस पर्सनालिटी भी शामिल हैं, आइए जानते हैं इनके नाम।

मुंबईApr 03, 2024 / 09:56 am

Riya Chaube

taylor_swift_news.jpg

सिंगर टेलर स्विफ्ट का नाम बिलेनियर लिस्ट में शामिल

फोर्ब्स के अनुसार, सिंगर टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) ने आधिकारिक तौर पर 2024 विश्व के अरबपतियों की लिस्ट में एंट्री ले ली है। उनकी कुल संपत्ति एक अरब डॉलर से ज्यादा हो गई है। कहा जाता है कि वह केवल सॉन्ग राइटिंग और परफॉर्मेंस पर यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली आर्टिस्ट हैं। वहीं, इस लिस्ट में रिहाना और जे-जेड के साथ कई फेमस लोग भी शामिल हैं।



स्विफ्ट का जन्म 13 दिसंबर, 1989 को पेंसिल्वेनिया में हुआ था। कुछ साल पहले, ग्रैमी विनर स्विफ्ट के म्यूजिक के राइट्स को लेकर विवाद चल रहा था। बाद में, उन्होंने राइट्स के लिए अपने छह एल्बमों को फिर से रिकॉर्ड किया। जिसके बाद स्विफ्ट ने फैंस से उनके गानों के नए वर्जन को सुनने की रिक्वेस्ट की। सिंगर ने ‘स्टाइल’, ‘कर्मा’, ‘डेलिकेट’ जैसे बेहतरीन गाने गाए हैं।

यह भी पढ़ें

गाने में भेड़ से की गई महिलाओं की तुलना, मचा बवाल, पहले भी विवादों में घिर चुका है ये सिंगर

OTT News: यहां पढ़ें ओटीटी प्लेटफॉर्म से जुड़ी ताजा खबरें




डिक वुल्फ – उम्र 77 – कुल संपत्ति 1.2 अरब अमेरिकी डॉलर।
मैजिक जॉनसन – उम्र 64 – कुल संपत्ति 1.2 अरब अमेरिकी डॉलर।
लेब्रोन जेम्स – उम्र 39 – कुल संपत्ति 1.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर।
टाइगर वुड्स – उम्र 48 – कुल संपत्ति 1.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर।
रिहाना – उम्र 36 – कुल संपत्ति 1.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर।
टायलर पेरी – उम्र 54 – कुल संपत्ति 1.4 अरब अमेरिकी डॉलर।
पीटर जैक्सन – उम्र 62 – कुल संपत्ति 1.5 अरब अमेरिकी डॉलर।
किम कार्दशियन – उम्र 43 – कुल संपत्ति 1.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर।
जे-जेड – उम्र 54 – कुल संपत्ति 2.5 अरब अमेरिकी डॉलर।
ओपरा विन्फ्रे – उम्र 70 – कुल संपत्ति 2.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर।
माइकल जॉर्डन – उम्र 61 – कुल संपत्ति 3.2 अरब अमेरिकी डॉलर।
स्टीवन स्पीलबर्ग – उम्र 77 – कुल संपत्ति 4.8 अरब अमेरिकी डॉलर।
जॉर्ज लुकास – उम्र 79 – कुल संपत्ति 5.5 अरब अमेरिकी डॉलर।









Home / Entertainment / Billionaire लिस्ट में इस फेमस सिंगर का जुड़ा नाम, जानें और कौन-कौन है शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो