
09 JULY 2020 aaj ka video rashifal
आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि ( 10:13 AM तक प्रतिपदा ) व दिन रविवार ( 05 july 2020, sunday ) का है। इस दिन पूर्वाषाढा नक्षत्र ( 11:02 PM तक उत्तराषाढा ) रहेगा। वहीं आज चंद्रग्रहण भी है।
आज का राशिफल : Today Rashifal - 05 July 2020, Sunday
1. मेष राशि:- अधिकारी से विवाद हो सकता हैं। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा। धार्मिक कार्यों में सहभागिता करेंगे। कार्य विस्तार के योग हैं।
2. वृषभ राशि:- कारोबारियों को नई सफलता के अलावा प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग भी अपने कार्य में सफल होंगे। पदोन्नति के योग के बीच पारिवारिक जनों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पूंजी निवेश में विचार विमर्श करें।
3. मिथुन राशि:- कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे। धन कोष में वृद्धि होगी। लेकिन किसी पर भी अन्धविश्वास न करें, आप के साथ धोखा हो सकता है। पिता के साथ वाद—विवाद संभव।
4. कर्क राशि:- आमदानी के नए रास्ते खुलेंगे। विवाह चर्चा सफल होगी। संतान के स्वास्थ की चिंता के बीच वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें। बीमारी में पैसा लगेगा।
5. सिंह राशि:- कारोबार में नई योजना लागू होगी। सोचे कार्य समय पर होंगे। लेकिन शेयर में निवेश से बचें, कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है। जीवन साथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति सामान्य हो सकती है।
6. कन्या राशि:- कॅरियर में उन्नतिप्रद प्रस्ताव मिलेंगे। किसी विशेष जन से मुलाकात लाभदायक रहेगी। वाहन क्रय का मन बनेगा। भूमि भवन संबंधित मामले सुलझने के साथ ही मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा।
7. तुला राशि:- नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। कोई भी कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में जानकारी लें, फिर निर्णय करें। परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे।
8. वृश्चिक राशि:- व्यवसाय में लाभ के साथ ही यश कीर्ति में वृद्धि होगी। संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते है। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। शत्रु सक्रिय होंगे, सतर्क रहें।
9. धनु राशि:- लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ ही पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे। समय के साथ स्थिति अनुकूल हो रही है, तनाव से मुक्त होंगे।
10. मकर राशि:- समय रहते काम पूरे करें। भवन निर्माण को ले कर उत्साहित रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई खुश खबर मिल सकती है। जीवन साथी से तनाव संभव है। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे।
11. कुम्भ राशि:- कार्यस्थल पर व्यस्तता के बीच आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। विवाद न करें। जल्दबाजी से हानि संभव है।
12. मीन राशि:- आकस्मिक यात्रा के बीच समय रहते जरूरी काम निपटा लें। मित्रों का सहयोग करना होगा। पारिजनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। संतान के कार्यों से नाराज होंगे।
Published on:
05 Jul 2020 06:00 am
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
