9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weekly Numerology: जानिए किस बर्थ डेट के व्यक्ति को इस सप्ताह मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, इन लोगों को नए काम करने से बचना चाहिए

Weekly Numerology prediction में birth date के अनुसार जानिए किस मूलांक और बर्थ डेट वाले शख्स को इस सप्ताह लाभ होगा और किसको हानि या किसके सामने चुनौतियां आएंगी।

4 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jul 22, 2023

saptahik_ank_rashifal.jpg

साप्ताहिक राशिफल 23 जुलाई 2023

मूलांक 1
साप्ताहिक अंक राशिफल के अनुसार ऐसे लोग जिनकी जन्म तिथि 1, 10, 19 और 28 तारीख है, उनके लिए 23 जुलाई से शुरू हो रहे सप्ताह में खुद को बढ़ावा देने और सपनों के पीछे जाने के बारे में संकेत मिल रहे हैं। हालांकि 29 जुलाई तक आपको सिर्फ ऐसी चीजों पर जो आपके पास नहीं है, उस पर ध्यान देने की जगह, आसपास की सभी संभावनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। अंक ज्योतिष के अनुसार 29 जुलाई तक के लिए सितारों का इशारा है कि आप इस सप्ताह अपने सकारात्मक पक्षों पर ध्यान दें। अगर आप नकारात्मकता पर ध्यान देंगे तो आपके निजी रिश्ते के साथ आपका काम भी प्रभावित हो सकता है। इस अवधि में आपको अपनी सेहत का भी ध्यान देने की जरूरत है। तनाव और चिंता से बचने का प्रयास करें।


मूलांक 2
ऐसे लोग जिनका जन्म 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, उन लोगों को इस सप्ताह अपने भविष्य के लिए चुने विकल्पों के बारे में सावधान रहना चाहिए। इसके अलावा 23 जुलाई से 29 जुलाई की अवधि में आपको अपने काम के हर छोटे-बड़े विवरण पर ध्यान देने की जरूरत है। इस सप्ताह आपको काम में लापरवाही से बचना होगा। इस सप्ताह करियर में अनिश्चित परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं, जिसमें आप अनावश्यक बहस में उलझ सकते हैं। सलाह दी जाती है कि शांत रहें और किसी भी समस्या को रोकने का प्रयास करें।

मूलांक 3
आपकी जन्मतिथि 3, 12, 21 और 30 तारीख है तो 23 जुलाई से 29 जुलाई का समय आपके लिए शांति और सद्भाव का रहेगा। इस सप्ताह आपको अपनी लवलाइफ में प्रेम के बहुतेरे रंग भरने का मौका है। क्योंकि कोई आपके सामने अपनी सच्ची भावनाएं व्यक्त कर सकता है। यदि आप एक लड़की हैं, तो आप किसी लड़के के प्रति आकर्षित हो सकती हैं और लड़का हैं तो भी विपरीतलिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। साप्ताहिक अंकज्योतिष का संकेत है कि कड़ी मेहनत से सराहना भी मिलेगी। इस सप्ताह आपको कार्यस्थल पर बड़ी जिम्मेदारी मिल सकता है।


मूलांक 4
साप्ताहिक अंक ज्योतिष के अनुसार ऐसे लोग जिनका जन्म 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है, यानी उनका मूलांक 4 है, उन्हें जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए। अंक ज्योतिष के जानकारों के अनुसार मूलांक 4 वालों को तत्काल कार्रवाई करने की बजाय शोध पर फोकस करने की जरूरत है। साथ ही कार्यस्थल और व्यक्तिगत संबंधों में टकराव से बचने का प्रयास करें। आपमें से कुछ लोगों के लिए यह एक थका देने वाला सप्ताह है। इसलिए तनाव दूर करने के लिए ध्यान का अभ्यास करें। संतुलित और शांत रहने के लिए आत्म-देखभाल को प्राथमिकता दें।

ये भी पढ़ेंः क्या आप जानते हैं भगवान शिव के पिता कौन हैं?

ये भी पढ़ेंः Weekly Horoscope (24-30 July): आने वाले सात दिन इन लोगों के लिए अच्छे, जानें लकी राशियों को क्या मिलेगी खुशखबरी

मूलांक 5
ऐसे लोग जिनकी बर्थ डेट 5, 14 और 23 है, उन्हें अपनी समस्याओं को भगवान पर ही छोड़ देना चाहिए। इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर भी अलर्ट रहें। यदि अतीत से कोई अनसुलझे मुद्दा तो कुछ भी नया शुरू करने के लिए यह सप्ताह सही नहीं है। इसलिए अगर चीजें आपके मुताबिक नहीं हो रही है तो धैर्य रखें। जन्मतिथि के अनुसार आपका साप्ताहिक पूर्वानुमान कहता है कि कभी-कभी हमें समय के साथ चलने और विश्वास करने की जरूरत होती है कि बेहतर समय आने वाला है।

मूलांक 6
साप्ताहिक अंक राशिफल के अनुसार जिन लोगों की बर्थ डेट 6, 15 और 24 है यानी जिनका मूलांक 6 है, उन लोगों के लिए इस सप्ताह थोड़ा मुश्किल समय है। इस सप्ताह आप जिस पर भरोसा करते हैं वही खिलाफ हो सकता है। रिश्तों को मजबूत करने के लिए अपने साथी के कार्यों से अवगत रहें। इस सप्ताह साथी के नकारात्मक पहलू से भी रूबरू हो सकते हैं। अंक ज्योतिष कहता है कि आप अकेलेपन और विश्वासघात की भावनाओं का अनुभव कर सकते हैं। इसलिए इस सप्ताह आपको मजबूत रहना चाहिए और अपने स्वास्थ्य और समग्र कल्याण को प्राथमिकता देना चाहिए।


मूलांक 7
ऐसे लोग जिनका जन्म 7, 16, 25 तारीख को हुआ है, उनको 23 जुलाई से 29 जुलाई के बीच अपनी क्षमताओं को खोजने और खुद को बेहतर बनाने के प्रयास करना चाहिए। जब आपके रिश्ते की बात आती है तो आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आपको अपने साथी से वह ध्यान या देखभाल नहीं मिल रही है जो आप चाहते हैं। साप्ताहिक अंक ज्योतिष राशिफल का संकेत है कि आप अपनी जरूरतों को व्यक्त करने में संकोच न करें। विचारों को स्पष्ट रखें और अपने जीवन पर नियंत्रण रखें, खुशी और समर्थन के लिए दूसरों पर कम भरोसा करें। अंत में, अपनी स्वतंत्रता का प्रयोग करें और व्यक्तिगत विकास के लिए प्रयास करें।

मूलांक 8
ऐसे लोग जिनका जन्म 8, 17 और 26 तारीख को हुआ है यानी जिनका मूलांक 8 है। साप्ताहिक अंक ज्योतिष के अनुसार वे लोग नए सप्ताह में कार्रवाई की बजाय योजना बनाने और ज्ञान प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इसके अलावा आपको करियर या रिश्तों को प्राथमिकता देते हुए चुनाव करने की जरूरत पड़ेगी। यदि आप इस सप्ताह अपनी करियर योजनाओं के बारे में अनिश्चित हैं तो किसी विशेषज्ञ से मार्गदर्शन लें। अगर आपके रिश्ते ठीक से नहीं चल रहे हैं, तो खुलकर बातचीत करें और अपने साथी को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करें।

मूलांक 9
ऐसे लोग जिनका जन्म 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है यानी जिनका मूलांक 9 है। उन लोगों के लिए इस सप्ताह फोकस और एकाग्रता का समय है। आप में से कुछ लोग अपने कार्यों को समकालिक तरीके से योजना बनाने पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। साथ ही निरंतरता के लिए अनुशासित कर सकते हैं। ऐसा करके आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए एक कदम और आगे बढ़ सकते हैं। हालांकि, उन लोगों के साथ लापरवाही और अनावश्यक चर्चा से बचें जो आपके करियर या रिश्तों के लिए कोई लाभ नहीं पहुंचाते हैं। दृढ़ संकल्प और अनुशासन से आप इस सप्ताह हर बड़ी इच्छा को पूरा करने में सफल होंगे।