'द विंस्टीन कंपनी'ने घोषणा की है कि पिछले साल उसके सह संस्थापक हार्वे विंस्टीन पर लगे यौन आरोपों के बाद कंपनी उबर नहीं सकी और उसने खुद को दिवालिया घोषित करने के लिए याचिका दायर की है। कंपनी नए स्वामी के अधिग्रहण में आने के बाद पुर्नस्थापित होकर शायद टीवी कार्यक्रम और फिल्मों का निर्माण कर सके। 'लेंटर्न कैपिटल' ने ऐसी बोली लगाई है जो दिवालिएपन की नीलामी को आधार दे सकेगी।