
Paris hilton
हॉलीवुड की अदाकारा और पॉप सिंगर पेरिस हिल्टन ने एक क्लब में डांस करते समय अपनी 20 लाख डॉलर की सगाई की अंगूठी खो दी। हालांकि, बाद में उनके मंगेतर ने उनकी अंगूठी को ढूंढ निकाला। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पेरिस हाथ हिलाकर नाच रही थीं और अगले ही मिनट उनकी बड़ी-सी अंगूठी गिर गई। वह बेहद घबरा गईं क्योंकि क्लब पूरी तरह भरा था और वहां बेहद अंधेरा था। उनके मंगेतर ने नाइट क्लब के वीआईपी सेक्शन में अंगूठी की तलाश की। आखिरकार एक आइस बकेट में उन्हें अंगूठी मिल गई। अंगूठी ढूंढे जाने के दौरान हिल्टन की आंखों से आंसू बह रहे थे, और वह नर्वस थीं।
पेरिस ने बाद में इस घटना की पुष्टि करते हुए इसे जीवन के सबसे डरावने क्षणों में से एक बताया। उन्होंने कहा, 'अंगूठी बहुत भारी और बड़ी थी और जब मैं डांस कर रही थी तो यह मेरी ऊंगली से निकलकर कर एक आइस बकेट में जा गिरी। भगवान का शुक्र है कि किसी और को यह अंगूठी मिलने से पहले मेरे मंगेतर को यह मिल गई। मैं भाग्यशाली हूं। भगवान की शुक्रगुजार हूं, मेरे कर्म अच्छे हैं।'
पेरिस की तीसरी सगाई:
बता दें कि यह अंगूठी पेरिस को उनके मंगेतर क्रिस जिल्का ने सगाई में पहनाई थी। यह पेरिस हिल्टन की तीसरी सगाई है। पेरिस ने जनवरी माह में अपने ट्विटर हैंडल से सगाई की जानकारी दी थी। साथ ही उन्होंने एक वीडियो साझा किया है जिसमें अभिनेता क्रिस जिल्का को प्रोपोज कर रिंग पहनाते हुए दिख रहें थे। पेरिस ने वीडियो के साथ लिखा था, 'मेरी जिन्दगी का सबसे खुशनुमा और प्यारा पल।'
क्रिस से एक पार्टी में मिली थी पेरिस:
पेरिस और क्रिस जिल्का एक पार्टी के दौरान मिले थे। पेरिस और जिल्का ने पिछले साल अपने रिश्ते की बात कबूली थी। दोनों एक दूसरे को करीब 10 सालों से जानते हैं।
Updated on:
26 Mar 2018 02:23 pm
Published on:
26 Mar 2018 02:23 pm
