बढ़ते वायु प्रदूषण की वजह से सांस संबंधी समस्याओं का सामना लोगों को करना पड़ता है। एयर की गिरती क्वालिटी को लेकर हम सभी परेशान हैं, बाहर के अलावा घर में भी साफ़ हवा न मिल पाना एक चुनौति है। साफ़ हवा न मिल पाने के कारण बड़ी संख्या में खांसी, खराश और सांस संबंधी शिकायतें देखने में आ रही हैं, साथ ही साथ आंखों और स्किन के लिए भी काफी नुकसानदायक हैं। डायसन ग्लोबल स्टडी 2022 के मुताबिक घर की दीवारों से लेकर मैट्रेस में सबसे ज्यादा धुल जमा होती है और जिन्हें हम अक्सर नज़र अंदाज कर देते हैं जिसकी वजह से बीमारियां पैदा होने लगती हैं। जिस तरह हम साफ़ पानी के लिए घर में वाटर प्यूरीफायर लगवाते हैं, तो उसी तरह घर में साफ और स्वच्छ हवा के लिए एयर प्यूरीफायर बेस्ट ऑप्शन हैं। यहां हम आपको कुछ हाई क्वालिटी एयर प्यूरीफायर के ऑप्शन बता रहे हैं जोकि आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं