क्रॉम्पटन (Crompton) एक बहुत ही पुराना नाम है। आप कंपनी का Energion Stylus Ceiling Fan चुन सकते हैं जोकि 5 स्टार रेटेड एनर्जी एफिशिएंट के साथ आता है। यह काफी मजबूत फैन है। यह 1200 mm (48 इंच) ब्लेड्स के साथ आता है। यह BLDC सीलिंग फैन रिमोट और एंटी-डस्ट तकनीक के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह 50 फीसदी की बिजली बचाता है। खास बात यह है कि यह एक बेहद प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है और इसके ब्लेड एल्यूमीनियम के हैं, जिनकी सफाई बेहद आसान है। 35 वॉट के साथ आता है। इसके साथ एक रिमोट कंट्रोल भी मिलता है। अमेजन पर इस मॉडल की कीमत 4,416 रुपये है और इस पर 208 रुपये की EMI का भी ऑप्शन मिल रहा है। कंपनी इस पंखें पर 5 साल की वारंटी दे रही है।