Midea Side-by-Side Refrigerator
आखिरी में आपको Midea ब्रांड के साइड-बाय-साइड रेफ्रीजिरेटर के बारे में जानकारी देते हैं। यह प्रोडक्ट 584 लीटर की कैपेसिटी के साथ मिल जाएगा,जो बड़ी साइज फैमिली के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है। यह प्रीमियम रेफ्रिजरेटर है जिसका डिज़ाइन बेहद ख़ूबसूरत है और यह आपके किचन में रखा हुआ अच्छा भी दिखेगा। इसमें आपको 381 लीटर रेफ्रिजरेटर फ्रेश फ़ूड कैपेसिटी और 203 लीटर फ्रीजर क्षमता मिल जाती है। इसके साथ ही यह मॉडल इन्वर्टर कंप्रेसर, एंटी बैक्टीरियल गैस्केट और बिल्ड-इन स्टेबलाइजर फीचर्स से भी लैस मिलता है। शेल्फ टाइप की बात करें तो इस रेफ्रिजरेटर में 4 स्पिल प्रूफ सॉलिड ग्लास शेल्फ, 4 फ्रीजर कम्पार्टमेंट और 1 रिमूवेबल रैक मिल जाता है। इस प्रोडक्ट को सिल्वर कलर में ऑनलाइन 54,990 रुपये की कीमत पर ख़रीदा जा सकता है,जिसके साथ आपको 1 साल प्रोडक्ट और 10 साल कंप्रेसर पर वारंटी मिल जाती है।