फास्ट और आसान कुकिंग के लिए केंट ने अपना नया केंट मल्टी कुकर भारतीय बाजार में पेश कर दिया है । यह नया मल्टी-कुकिंग एप्लायंस आम घरों, बैचलर्स, हॉस्टलर्स और यात्रियों के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है क्योंकि इसे लाना-ले जाना काफी आसान है। केंट मल्टी कुकर में आप अपने नाश्ते, लंच या डिनर के लिए स्वादिष्ट इडली, टेस्टी नूडल्स आदि कुछ भी अपना पसंदीदा चंद मिनटों में तैयार कर सकते हैं। केंट मल्टी कुकर में 800 वॉट हाई-पावर मोटर है जो खाना पकाने के लिए विभिन्न व्यंजनों को स्टीम, बॉयलिंग देकर पकाती है। आप इसमें अंडे उबाल सकते हैं, इडली, नूडल्स और मोमोज बना सकते हैं। इसके साथ ही स्टीम यानि भाप वाली सब्जियां और मसाला चाय भी बना सकते हैं।