नई दिल्ली। इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर Excitel ने अपने यूजर्स को तोहफा देते हुए Work From Home Broadband Plan की वैधता बढ़ाकर 30 जून कर दिया है। बता दें कि इस ऑफर को कंपनी ने मार्च में पेश किया था। इस ऑफर के तहत 6 Broadband Plan के साथ अनलिमिटेड डेटा 300Mbps की स्पीड से दिया जाता है। चलिए विस्तार इसे इन 6 प्लान्स के बारे में आपको जानकारी देते हैं, जिससे की घर से काम करने में डेटा की दिक्कत का सामना न करना पड़े।