ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart ने अपने इन-हाउस ब्रांड बिलियन सीरीज़ की रेंज बढ़ाते हुए दो नए पावर बैंक लॉन्च किए। कंपनी ने पावर बैंक के 10,000 और 15,000 एमएएच वाले दो नए मॉडल लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमतें (799 रुपए व 999 रुपए) हैं। दोनों पावरबैंक में ए+ ग्रेड वाली लिथियम आयन बैटरी लगी हुई है और ये मल्टीपल यूएसबी पोर्ट से लैस हैं। ब्लैक, कॉपर और रोज़ गोल्ड कलर में उपलब्ध इन पावर बैंक्स को आप सिर्फ फ्लिपकार्ट पर ही खरीद सकते हैं। बता दें कि फ्लिपकार्ट ने बिलियन ब्रांड की शुरुआत पिछले साल जुलाई में की थी। कंपनी पिछले साल नवंबर में इस ब्रांड का कैप्चर प्लस स्मार्टफोन भी ला चुकी है।