खास बात यह है कि इन टिफिन बॉक्स में फूड ग्रेड BPA फ्री प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है जो कि सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। Jaypee के ये टिफिन बॉक्स अलग-अलग कलर्स में आये हैं और इनमें आपको अलग-अलग डिजाइन भी मिलेंगे। इन सभी प्रोडक्ट्स को आप अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। Jaypee ने जो टिफिन बॉक्स पेश किए हैं उनमें वॉर्मर Electrical Chafing Dish, Hotpot इलेक्ट्रिक लंच बॉक्स, पावर मील विद स्टील इलेक्ट्रिक लंच बॉक्स, Hot-line इलेक्ट्रिक प्लास्टिक लंच बॉक्स (साथ में चार स्टील कंटेनर) और Spark 4 Cherry लंच बॉक्स शामिल हैं। इनकी कीमत 1250 रुपये से लेकर 2350 रुपये तक जाती है।