गौरतलब है कि इससे पहले शाओमी ने कई मी टीवी पेश किया है जो भारतीय बाजार में काफी पंसद की जा रही है। अगर बात करें 32 इंच एच डी रेडी स्मार्ट एलईडी टीवी की तो इसकी कीमत 11,999 रुपये है, जबकि 43 इंच अल्ट्रा एचडी टीवी की कीमत 21,999 रुपये रखी गयी है। फिलहाल इनकी कीमत में भारी कटौती हुई है। अगर आप बड़ी स्क्रीन वाली मी टीवी चाहते हैं तो 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच स्क्रीन साइज़ चुन सकते हैं। इनका दाम क्रमशः 29,999, 34,999 और 54,999 रुपये है। इन टीवी में डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस एचडी और 4K HDR 10 जैसे फीचचर्स हैं।