
नई दिल्ली: Motorola ने भारत में अपने नए स्मार्ट टीवी को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस टीवी को छह स्क्रीन साइज में पेश किया है। इनमें 21, 43 Full HD, 43 Ultra HD, 50, 55 और 65 साइज के टीवी शामिल हैं। इनकी कीमत क्रमश: 13,999, 24,999, 29,999, 33,999, 39,999 और 64,999 रुपये है। इन टीवी को बिक्री के लिए ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) पर 29 अगस्त से उपलब्ध कराया जाएगा।
मोटोरोला स्मार्ट टीवी फीचर्स
यह स्मार्ट टीवी autotunex डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसके अलावा इसमें HDR10, Dolby Vision, MEME, IPS LCD स्क्रीन दिया गया है। साउंड के लिए कंपनी ने amphi टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जो 30W फ्रंट फेसिंग डॉल्बी ऑडियो स्पीकर सपोर्ट के साथ आता है। इसमें ग्राफिक्स प्रोसेसिंग के लिए Mali 450 GPU दिया गया है। इन टीवी में 2.25 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज दी गई है।
ये कंपनियां भी ला रही अपना स्मार्ट टीवी
बता दें चीनी कंपनी शाओमी ( Xiaomi ) भी अपने नए स्मार्ट टीवी को 17 सितंबर यानी कल भारत में लॉन्च करने जा रही है। फिलहाल इसके स्पेसिफिकेशंस और स्क्रीन साइज की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन कंपनी हेड मनु जैन के ट्विटर से पता चलता है कि इस LED स्मार्ट टीवी का स्क्रीन साइज बड़ा होगा। मालूम हो टीवी सेंगमेंट की रेस में वनप्लस ( OnePlue ) का टीवी भी जल्द ही भारतीय मार्केट में आने वाला है। ऐसे में मार्केट में सस्ते स्मार्ट टीवी की नई रेंज देखने को मिल सकती है।
Published on:
16 Sept 2019 03:34 pm
बड़ी खबरें
View Allहोम अप्लाएंसेज
गैजेट
ट्रेंडिंग
