भारत में Realme XT को तीन वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। इनमें 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये, 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम व128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये रखी गई है। स्मार्टफोन के साथ मिल रहे लॉन्चिंग ऑफर्स की बात करें जियो की तरफ से 5,750 रुपये तक का कैशबैक और 4.2TB डाटा मिलेगा। फ्लिपकार्ट से खरीदारी करने के दौरान ग्राहक एचडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड पर 5% का कैशबैक और एक्सिस बैंक के बज क्रेडिट कार्ड पर अतिरिक्त 5% की छूट दी जा रही है। फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।