नई दिल्ली: आज गूगल ने अमरीका के मशहूर दिग्गज सिंगर बी.बी. किंग ( BB King ) की 94वीं जयंती पर उनका डूडल बनाकर उन्हें याद किया है। गिटारिस्ट बी.बी. किंग को गिटार पकड़े हुए गूगल डूडल पर एक वीडियो बनाया गया है जिसपर क्लिक करने के बाद आप उनसे जुड़े अन्य जानकारियों तक पहुंच जाएंगे। इस सिंगर का जन्म 1925 में मिसिसिपी के इट्टा बेना शहर में हुआ था। अमरीकन सिंगर, गीत लेखक, गिटारिस्ट और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर बी.बी. किंग को 15 बार सर्वश्रेष्ठ गीत पुरस्कार ग्रैमी अवॉर्ड से नवाजा गया है।