नई दिल्ली। Realme Smart TV को अगर ऑनलाइन नहीं खरीद सकेंगे तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि कंपनी ने अपने स्मार्ट टीवी को ग्राहकों के लिए देशभर में करीब 1,250 ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए पेश किया है। Realme TV को दो साइज वेरिएंट में पेश किया है। इसमें पहला 32-inch स्मार्ट टीवी और दूसरा 43-inch स्मार्ट टीवी शामिल है। अगर बात करें कीमत ( Realme Smart TV Price ) की तो दो दोनों Smart TV को क्रमश- 12,999 रुपए और 21,999 रुपए है।