एमआई 30वॉट वायरलेस चार्जर को भारत में 2,299 रुपये की कीमत में बेचा जाएगा। वहीं कंपनी की तरफ से इस वायरलेस चार्जर पर ऑफर भी दिया जा रहा है, जिसके तहत प्री-बुकिंग करने वालों को ये चार्जर सिर्फ 1,999 में बेचा जाएगा। इसकी सेल 18 मई से दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। बात दें कि चीन में Mi 30W Wireless Charger को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया जा चुका है। बाजार में इसकी सीधी टक्कर OnePlus Warp Charge 30 Wireless Charger से देखने को मिलेगी। इसकी कीमत 3,990 रुपये है और इसे अप्रैल 2020 में लॉन्च किया गया है।