13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Ank Jyotish: इन अंक वालों के लिए बेहद खास है शनिवार का दिन

इन अंक वालों के लिए बेहद खास है शनिवार का दिन
2 min read
Google source verification
ank_jyotish.jpg

अंक 01: कार्य कुशलता से सामाजिक गतिविधि में अधिक समय बीतेगा। जोखिम के कार्यों में मन की गति पर नियंत्रण आवश्यक है। व्यापार में वरिष्ठों की सलाह नजरअंदाज न करें। अनुकूलता के लिए मछलियों को भूने हुए चने खिलाएं।


अंक 02: सामाजिक व राजनीतिक स्तर पर जनपक्ष में अपनी छवि को ध्यान में रखकर कार्य करें। आकस्मिक धनलाभ की बजाए स्थिर लाभकारी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें। अनुकूलता के लिए जीवमात्र को परेशान करने से बचें।


अंक 03: विद्यार्थियों का समय उत्सवादि गतिविधि में बीतेगा। स्वहित में समय पर निर्णय लेना सेहत की दृष्टि से ठीक रहेगा। परिवार में बुजुर्गों को ध्यान में रखते हुए क्रोध पर काबू रखें। अनुकूलता के लिए कुछ देर रामनाम का जप करें।


अंक 04: कार्यक्षेत्र में मिल रहे अच्छे प्रतिसाद को बनाए रखने के लिए स्वअभिमान को पनपने न दें। मर्यादित भाषा के कारण कारोबार में लेन-देन कुछ समय के लिए टल सकता है। अनुकूलता के लिए यथासंभव स्वयं की वस्तुओं का उपयोग करें।


अंक 05: नौकरी में अपनी पद व प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए अपनी जवाबदारियों को समझना होगा। वरिष्ठों का मार्गदर्शन व्यवसाय की मुश्किलों से निकालने मे सहायक होगा। अनुकूलता के लिए 5 प्रकार के फल देवी मंदिर में चढ़ाएं।


अंक 06: भाग्य के भरोसे छोड़े गए काम के न होने से ईश्वर के प्रति आसक्ति में कमी आ सकती है। शेयर बाजार में किये गए निवेश में कुछ समय के लिए रूकना फायदेमंद साबित होगा। अनुकूलता के लिए कन्याओं मे पसंद की वस्तु वितरित करें।


अंक 07: स्वर्ण-आभूषण के उपयोग में अत्याधिक सावधानी बरतनी होगी। अत्याधिक व्यसनों को कम करने का प्रयास करें। शीत प्रकृति के व्यक्ति प्रतिकुल मौसम की चपेट में आने से बचें। अनुकूलता के लिए पीले रंग के अनाज का दान करें।


अंक 08: दाम्पत्य में छोटी-छोटी बातों को प्रतिष्ठा का प्रश्न न बनाएं। स्वनिर्णयों में विवेक का उपयोग करें। कार्यशैली के कारण पद की गरिमा को बरकरार नहीं रख पाएंगे। अनुकूलता के लिए दोपहर पश्चात रुपयों के लेनदेन से बचें।


अंक 09: कार्यालय में अकर्मण्यता के कारण अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। सांस्कृतिक गतिविधियों में रूचि रहने व हिस्सा लेने के सार्थक परिणाम आएंगे। अनुकूलता के लिए घर के मुख्य द्वार को बंधनवार से सजाएं।