5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें आज किस अंक के जातकों की चमकेगी किस्मत

जानें आज किस अंक के जातकों की चमकेगी किस्मत
2 min read
Google source verification
ank jyotish

अंकज्योतिष 04 जून 2019: आज का दिन इन अंकों के जातकों के लिए रहेगा सर्वोत्तम

अंक 01: रिश्तेदारी में बने नये-नये संबंधों को निभाने में ज्यादा चपलता दिखाने से अपनी छवि खराब हो सकती है। जनपक्ष के रूझान को समझने के लिए स्वयं को नमन कर चलना होगा। अनुकूलता के लिए तामसिक भोजन ग्रहण करने से बचें।


अंक 02: घर के सामान को खरीदने में जरूरत से ज्यादा खर्च भी परिवारजनों को संतुष्ट नहीं रख पाएगा। पब्लिक में अपनी कला को साबित करने के लिए जमीन से जुड़ना होगा। अनुकूलता के लिए देवालय में कुछ देर श्रमदान करें।


अंक 03: सामाजिक कार्यों में अपनी उपस्थिति को बनाए रखने के लिए जरूरत से ज्यादा धन खर्च करना होगा। मन में पूरे समय सकारात्मक सोच बनी रहेगी। भाग्योदय सरलता से नहीं होगा। अनुकूलता के लिए हनुमान चालिसा का विधिवत पाठ करें।


अंक 04: व्यक्तिगत संबंधों में बढ़ता तनाव को कम करने के लिए दोस्तों के मध्य बिताए पल भी काम नहीं आएंगे। बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार न होने की स्थिति में विशेष प्रयास करने होंगे। अनुकूलता के लिए स्वयं के पुराने जूते चप्पल का त्याग करें।


अंक 05: मदद के लिए एकदम से तैयार होने की आदत का लोग नजायज फायदा उठा सकते हैं। व्यापार में नये सौदों को अंजाम देना अपने काम के विस्तार में सहायक होगा। अनुकूलता के लिए श्री गणेश मंदिर में पंचरंगी धागा चढ़ाएं।


अंक 06: आकस्मिक धन लाभ के अवसरों में संकोच के चलते मोह को त्यागना अपने हित में रहेगा। नैतिक मूल्यों को जीवीत रखकर उस पर चलना भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगा। अनुकूलता के लिए तुलसाजी की 5 परिक्रमा लगाएं।


अंक 07: कार्यालय में साथी कर्मचारियों की घरेलू समस्याओं में अपनापन दिखाने से आपकी प्रतिष्ठा में और ईजाफा होगा। वाहन चलाने में स्वयं की स्थिति पर गौर जरूर करें। अनुकूलता के लिए घर में अपनी सलाह देने से बचें।


अंक 08: मांगलीक कार्यों में अवसरों का मन न लगने की स्थिति के चलते अच्छे से लुत्फ नहीं ले पाएंगे। मशीनरी से संबंधित कठोर कार्य करने वाले व्यक्तियों को सतर्क रहना होगा। अनुकूलता के लिए पीले रंग का कोई भी एक वस्त्र धारण करें।


अंक 09: कारोबार में आर्थिक संकट से उबरने के लिए रूटिन के खर्चों पर रोक लगानी होगी व ऋण लेने पर भी विचार करना होगा। घर के व्यक्ति से सहयोग लेना ज्यादा ठीक रहेगा। अनुकूलता के लिए मिश्रित रंग के पुष्प देवी मंदिर में चढ़ाएं।