5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Love Rashifal 15 May: वृश्चिक राशि वाले प्रेम संबंध में रहें सावधान, जानें किसे करीबी से मिल सकता है धोखा

Aaj Ka Love Rashifal 15 May: आज का राशिफल में लव लाइफ से लेकर आर्थिक स्थिति तक का हाल आप जान सकते हैं। गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा जानने के लिए पढ़ें आज का लव राशिफल (Today Love Rashifal)

3 min read
Google source verification

भारत

image

Pravin Pandey

May 14, 2025

Aaj Ka Love Rashifal 15 May

Aaj Ka Love Rashifal 15 May: आज का लव राशिफल गुरुवार 15 मई 2025

Today Love Rashifal All Zodiac: दैनिक राशिफल का संकेत है कि 15 मई को कई राशि के लोगों की फैमिली लाइफ में परेशानी हो सकती है।

विशेष रूप से वृश्चिक राशि के लोगों को लव लाइफ में सतर्क रहना चाहिए, दूसरों का हाल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास। आपकी राशि मेष से मीन तक में से कोई है और आप जानना चाहते हैं गुरुवार का हाल तो पढ़ें आज का लव राशिफल (Aaj Ka Love Rashifal 15 May)


आज का राशिफल मेष राशि (Love Rashifal Mesh)

आज का राशिफल मेष राशि 15 मई के अनुसार गुरुवार को मेष राशि वालों के आत्मसम्मान में वृ‍द्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। पारिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी।


आज का राशिफल वृषभ राशि (Today Vrishabh Rashifal)

आज का राशिफल वृषभ राशि 15 मई 2025 के अनुसार गुरुवार को संपत्ति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आपकी समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। घर के बुजुर्गों को समय दें।


आज का राशिफल मिथुन राशि (Today Gemini Love Horoscope)

आज का राशिफल मिथुन राशि गुरुवार के अनुसार दिन की शुरुआत में स्वभाव गर्म रहेगा। दिनचर्या को बदलें, अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की पूरी सम्भावना है, सतर्क रहें। व्यय वृद्धि संभव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।


आज का राशिफल कर्क राशि (Kark Rashi Love Rashifal)


आज का कर्क राशिफल के अनुसार अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। कई लोग आप से नाराज हैं। रूका हुआ धन प्रयास करने पर वापस मिलेगा। यात्रा, निवेश और नौकरी लाभ देंगे। तबादला हो सकता है, जो चिंताजनक रहेगा।

ये भी पढ़ेंः

Guru Rashi Parivartan 2025: 12 साल बाद मिथुन राशि में आ रहे गुरु, 5 राशियों की का छिन सकता है सुख चैन


आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Love Horoscope Leo)

आज का सिंह राशिफल के अनुसार परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यों को 15 मई को गति मिलेगी। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण अतिआवश्यक है।


आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Love Rashifal Kanya Rashi)

आज का कन्या राशिफल 15 मई 2025 के अनुसार अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा और  भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष मजबूत रहेगा।


आज का राशिफल तुला राशि (Tula Love Rashifal Today)

आज का तुला राशिफल संकेत करता है कि 15 मई को तुला राशि वालों के लिए किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी। दुकान मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। वाहन और मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे। असहाय लोगों की मदद करें, उन्नति होगी।

ये भी पढ़ेंः

Today Tarot Rashifal 15 May 2025 : आज इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन, व्यापार, मान-सम्मान में बंपर लाभ के संकेत


आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Love Vrishchik Rashi)

आज का वृश्चिक राशिफल के अनुसार समय निकाल कर थोड़ा समय अपने परिवार को दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें वर्ना मान सम्मान को ठेस लग सकती है। कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी।


आज का राशिफल धनु राशि (Dhanu Love Rashifal Today)

धनु आज का राशिफल के अनुसार परिवार के आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद संभव है। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। बड़ा लाभ होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।


आज का राशिफल मकर राशि (Makar Rashi Ka Aaj Ka Love Rashifal)

मकर आज का राशिफल के अनुसार कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, उलझ सकते हैं। पार्टी पिकनिक का आनंद मिलेगा।

ये भी पढ़ेंः

Rahu Gochar 2025: राहु करेगा कुंभ राशि में गोचर, इन 4 राशियों को मिलेगा मनचाहा फल


आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

कुंभ आज का राशिफल भविष्यवाणी संकेत करता है कि दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिवारजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। जितना हो सके, उतना विवादों को टालें।


आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Meen Love Rashifal)

मीन आज का राशिफल के अनुसार अच्छा व्यवहार आपके व्यक्तित्व को और निखार सकता है। किसी संत पुरुष का दर्शन संभव है। कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

#Rashifal-2025में अब तक