4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का पंचांग 7 मार्च 2019: नेतृत्व शक्ति के धनि होंगे ऐसे लोग, खास वस्तु का करेंगे निर्माण

आज का पंचांग 7 मार्च 2019

2 min read
Google source verification
aaj ka panchang

आज का पंचांग 7 मार्च 2019: नेतृत्व शक्ति के धनि होंगे ऐसे लोग, खास वस्तु का करेंगे निर्माण

ज्योतिष गुलशन अग्रवाल

आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम सो, द, दी, दू, थ अक्षरों पर रख सकते हैं। आज जन्में बच्चों का जन्म तांबे के पाए में होगा। सूर्योदय से दोपहर 02.14 मिनट तक कुंभ राशि रहेगी, पश्चात मीन राशि लगेगी। आज जन्म लिए बच्चे शरीर से बलिष्ठ होंगे। प्रायः इनका भाग्योदय करीब 28 वर्ष की आयु में होगा। ऐसे जातक नेतृत्व शक्ति के धनी होंगे। प्रायः संघर्ष कर स्थापित होंगे।किसी वस्तु के निर्माता होंगे। कुंभ राशि में जन्में जातक को परोपकारी गुण को नहीं छोड़ना चाहिए। मीन राशि में जन्में जातक को शुभ आचरण को नहीं छोड़ना चाहिए।

तिथि

सूर्योदय से रात्रि 11.43 मिनट तक नंदा संज्ञक एकम तिथि रहेगी। पश्चात भद्रा संज्ञक द्वीतीया तिथि लगेगी। प्रतिपदा तिथि में अग्निदेव की पूजा करके अमृतरूपीघृत का हवन करें, तो उस हवी में समस्त धान्य और अपरिमित धन की प्राप्ति होती है। द्वितीया को बृम्हा की पूजा करके बृम्हचारी ब्राहमण को भोजन कराने से मनुष्य सभी विध्याओं में पारंगत हो जाता है।

नक्षत्र

सूर्योदय से रात्रि 08.53 मिनट तक उग्र करूर पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। पश्चात ध्रुवस्थिर उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र लगेगा। मकान, दुकान, मठ, मंदिर, रेललाइन, गुफा,छत, कुंआ, सड़क और जल संबंधी कार्य पूर्वा भाग्रपदनक्षत्र में करना शुभ रहता है। फसल की बुवाई, मढ़ाई, कटाई, हल चलाना, वृक्षारोपण, जैसे कार्यों के लिए उत्तराभाद्रपद नक्षत्र उपयुक्त होते हैं।

योग

सूर्योदय से दोपहर 04.02 मिनट तक साध्य योग रहेगा पश्चात शुभ योग लगेगा। साध्य योग के स्वामी सावित्री देवी मानी जाती हैं, जबकि शुभ योग के स्वामी लक्ष्मी जी मानी जाती हैं।

विशिष्ट योग

दोनो ही योग शुभ माने जाते हैं। इन योगों में किये गए कार्य की सफलता सुनिश्चित रहती है। साध्य योग में सामाजिक कार्य किए जा सकते हैं। शुभ योग अपने नाम के अनुरूप शुभता प्रदान करता है।

आज का शुभ मुहूर्त

अनुकूल समय में किसी विवाद में मुकदमा दायर करने के लिए शुभ मुहूर्त है।

श्रेष्ठ चौघड़िए

प्रातः 06.44 मिनट से 08.12 मिनट तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। प्रातः 11.07 मिनट से दोपहर 02.03 मिनट तक क्रमशः चंचल व लाभ के चौघड़िया रहेंगे एवं दोपहर 04.58 मिनट से सांयः 06.26 मिनट तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।

करण

सूर्योदय से प्रातः 10.39 मिनट तक किस्तुघ्न नामक करण रहेगा। पश्चात बद नामक करण लगेगा। इसके पश्चात बालव नामक करण लगेगा।

व्रतोत्सव

व्रत/पर्वः फाल्गुन शुक्ल पक्ष प्रारंभ। होलिका प्रतिपदा। दोपहर 01.18 मिनट पर बुध ग्रह पश्चिम दिशा में अस्त होगा।

चंद्रमाः सूर्योदय से दोपहर 02.14 मिनट तक चंद्रमा वायु तत्व की कुंभ राशि में रहेंगे। पश्चात जल तत्व की मीन राशि में रहेंगे। पश्चात जल तत्व की मीन राशि में प्रवेश करेंगे।

पंचकः पंचक जारी रहेंगे।

दिशाशूलः दक्षिण दिशा में। अगर हो सके तो आज दक्षिण दिशा में की जाने वाली यात्रा को टाल दें।

राहु कालः दोपहर-02.03.11 से 03.30.56 तक राहु काल वेला रहेगी। इस समय में शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग