4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज का पंचांग 16 मार्च 2019: सुंदर शरीर और नेतृत्व क्षमता के धनि होंगे ये बच्चे, ऐसे होगा भाग्योदय

आज का पंचांग 16 मार्च 2019
less than 1 minute read
Google source verification
aaj ka panchang

आज का पंचांग 16 मार्च 2019: सुंदर शरीर और नेतृत्व क्षमता के धनि होंगे ये बच्चे, ऐसे होगा भाग्योदय

ज्योतिष गुलशन अग्रवाल

आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम के, को, ह, ही, हू अक्षरों पर रख सकते है। आज जन्म लेने वाले बच्चे शरीर से सुंदर होंगे। ऐसे जातक कर्मठ व न्यायप्रीय होंगे। इनकी नेतृत्व क्षमता अद्भूत रहेगी। जीवन में हमेशा साधन सम्पज्डा रहेंगे। थोडे़ स्वाभिमानी भी होंगे।

सूर्योदयकालीन करण- तैतिल दोपहर 12.39 मिनट तक पश्चात गर करण लगेगा।

चंद्रमा- रात्रि 08.38 मिनट तक मिथुन राषि मे रहेंगे पश्चात कर्क राषि मे प्रवेष करेंगे।

आज के मुहर्त- अनुकूल समय में पश्चिम दिशा में व्यवसायिक यात्रा करने के लिए शुभ मुहूर्त है।

अनुकुल समय- प्रातः 08.05 मिनट से 09.34 मिनट तक एवं दोपहर 12.33 मिनट से 05.00 मिनट तक रहेगा।

राहु काल- प्रातः 09.34.37 से 11.03.51 तक अगर हो सके तो शुभ कार्यो को करने से बचें।

चंद्रोदय- दोपहर 01.39 मिनट पर होगा। चंद्रयास्त- आज अर्धरात्रि 03.27 मिनट पर होगा।

तिथि- रात्रि 11.32 मिनट तक दशमी तिथि रहेगी पश्चात एकादशी तिथि लगेगी।

योग- प्रातः 07.35 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा पश्चात शोभन योग लगेगा।

दिशाशूल- पूर्व दिशा में। अगर हो सके तो आज के दिन पूर्व दिशा में यात्रा को टालना चाहिए।

नक्षत्र- दिवस पर्यन्त पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।

शुभ विक्रम संवत्- 2075

संवत्सर का नाम- विरोधकृत।

शालिवाहन शक संवत्- 1940

हिजरी सन्- 1440 मु. मास रज्जब तारीख 08।

अयन- उत्तरायण।

ऋतु- वसंत ऋतु।

मास- फाल्गुन।

पक्ष- शुक्ल पक्ष।

सूर्योदय- 06.36.09 मिनट पर।

सूर्यास्त- 06.30.00 मिनट पर।

व्रत/पर्व- फागु दशमी उड़ीस। होरी नन्दगांव।