
Aaj Ka Rashifal 21 April 2022
ज्योतिष के अनुसार सिंह राशि राशिचक्र की पांचवी राशि है। आइए जानते हैं ज्योतिषी और पंचांगकर्ता पंडित चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार सिंह राशि का आज का राशिफल क्या कहता है?
सिंह राशि- आज मनमर्जी न करें। हालात को समझें फिर फैसले करें। संतान के व्यवहार पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है। नए काम के मिलने से उत्साहित रहेंगे। अध्ययन में आ रही परेशानी दूर होगी। आपके अंदर इच्छाशक्ति बढ़ रही है, लेकिन इसका उपयोग करके आपको आगे बढ़ना होगा। लक्ष्य केवल आपके लिए ही नहीं, बल्कि आसपास के लोगों के लिए भी उपयुक्त साबित हो सकते हैं। अपने आपको मार्ग से भटकने ना दें। गुस्सा और ईगो को काबू में रखने की आवश्यकता होगी। आज ग्रह गोचर आपके पक्ष में हैं। सभी काम पूर्ण हो सकते हैं. इसका अधिकाधिक लाभ उठाएं.
वित्त— आर्थिक रूप से यह दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक है।
करियर— पेमेंट आदि एकत्रित करने के लिए आज का दिन उत्तम है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में आज अधिक समय व्यतीत होगा। प्राइवेट नौकरी में काम में कोई रुकावट आ सकती है। करियर काम से संबंधित उत्पन्न हुए कठिन प्रश्नों का समाधान आपके द्वारा मिलेगा।
दांपत्य और प्रेम— प्रेम संबंधों में गलतफहमियों से दरार आ सकती है। दांपत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। लव पार्टनर के अंदर की नकारात्मक बातों को दूर करने के लिए आपके द्वारा प्रयत्न किए जा सकते हैं।
स्वास्थ्य- एलर्जी जैसी दिक्कत रहेगी। पेट में जलन के कारण तकलीफ होगी।
आज का भाग्यांक 1
आज का शुभ रंग सिल्वर
अनुकूल सलाह— गणेशजी की पूजा अर्चना करें.
Published on:
04 Jan 2022 03:12 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
