
आज का राशिफल गुरुवार 11 जनवरी 2024
मेष राशि
संतान की गतिविधियों पर नजर रखें। लंबे समय के बाद प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। जीवनसाथी से संबंधों में कड़वाहट संभव है। परोपकारी स्वभाव के कारण दूसरों की मदद से संतोष मिलेगा पर लोग आप के इस काम से नाखुश रहेंगे।
वृषभ राशि
मकान दुकान के निर्माण में भाइयों का सहयोग मिलेगा। व्यापार विस्तार के अवसर बन रहे हैं। कारोबार में परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा।
मिथुन राशि
आप कितना नकारात्मक सोचते हैं। दूसरों के बारे में गलत धारणा संबंधों को कमजोर कर सकती है। कार्यक्षेत्र का विकास और विस्तार होने के योग हैं। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें।
कर्क राशि
आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यस्थल पर जल्दबाजी में काम न करें। परिवार के विवाद समाप्त होने से शांति और सुख बढ़ेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान सुख संभव है।
सिंह राशि
अधिकारी वर्ग सम्मान प्राप्त करेंगे। परिवार के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा। व्यापारिक लाभ संभव है। संतान की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अपनी जीवनशैली को नियंत्रित रखें।
कन्या राशि
कारोबार में आ रहे उतार चढ़ाव से चिंता बढ़ेगी। रचनात्मक कार्य करने को मिलेगा, व्यापारिक कार्यों से कीर्ति वृद्धि होगी। कानूनी विवादों से दूर रहें। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का समाधान होगा।
तुला राशि
अपने अधिकारों का गलत उपयोग कर रहे हैं। आज राजनीतिक और सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवहारकुशलता से समस्या का समाधान कर लेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी।
वृश्चिक राशि
निजी जीवन में सोच के परे काम होगा। भूमि संबंधी समस्या हा निपटारा होगा। निर्माण कार्य के अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने के योग हैं। व्यापार में नए अनुबंध होने वाले हैं।
धनु राशि
अपनी सूझबूझ से काम पूरे करेंगे। शिक्षा और ज्ञान में वृद्धि होगी। प्रयत्न और दूरदर्शिता से सहयोग मिलेगा। आलस्य त्याग कर कार्य समय पर करें। संतान के विवाह संबंधी समस्या का हल होगा।
मकर राशि
अपनी जिद के कारण परिवार खत्म कर लेंगे। समय पर संभल जाएं। दोस्तों के साथ लाभदायक यात्रा होने के योग बनेंगे। जायदाद संबंधी समस्या सुलझाने में समय बीतेगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
कुंभ राशि
आज व्यापार, नौकरी में आपका महत्व और प्रभाव बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर किए प्रयास और सहयोग से अनुकूलता आएगी। नए व्यवसायिक संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। किसी के प्रति आकर्षित होंगे।
मीन राशि
कई दिनों से रूके कार्यो में गति आएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। हर किसी को अपने मन की बात न बताएं, नुकसान हो सकता है। मकान संबंधित समस्या का समाधान होगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदायी है।
Updated on:
10 Jan 2024 06:34 pm
Published on:
10 Jan 2024 06:33 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
