
Aaj Ka Rashifal 21 November 2024 thursday: दैनिक राशिफल 21 नवम्बर का संकेत है कि बृहस्पति वार को मेष सिंह समेत 3 राशियों को आर्थिक लाभ होगा. पंडित चन्दन श्याम नारायण से आज का राशिफल में जानें मेष से मीन का भविष्य (today horoscope guruvar)
आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार गुरुवार को मेष राशि वालों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा. संपत्ति से संबंधित मामलों में सतर्क रहें, जल्द किसी पर विश्वास ना करें. करियर में उन्नति के नए मार्ग स्थापित होंगे, धार्मिक आस्था बढ़ेगी.
आज का राशिफल वृषभ राशि 21 नवम्बर के अनुसार गुरुवार को दिनचर्या में आए बदलाव से जरूरी कार्य लंबित रहेंगे, धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे. परिजनों से विवाद समाप्त होगा. प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी. आवास निवास संबंधी समस्या का समाधान होगा.
आज का राशिफल मिथुन राशि गुरुवार 21 नवम्बर के अनुसार व्यावसायिक गतिविधियां बढेंगी. धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी, कर्मचारियों का सहयोग आगे बढ़ने में सहायक होगा. संतान के व्यवहार से नाखुश रहेंगे. बहनों के व्यवहार से नाराज रहेंगे.
दैनिक राशिफल कर्क राशि 21 नवम्बर के अनुसार गुरुवार को अपने काम करने के तरीकों में बदलाव लाना आवश्यक है. वैवाहिक जीवन में चल रहे तनाव समाप्त होंगे. पैतृक संपत्ति से संबंधित चल रहे विवाद आपसी सामंजस्य से ही हल होंगे.
दैनिक राशिफल सिंह राशि गुरुवार के अनुसार 21 नवम्बर को सिंह राशि वालों को जीवन में मिले धोखे आज कठोर निर्णय लेने पर मजबूर करेंगे. प्रेम प्रसंग में चल रहे तनाव बढ़ सकते हैं. दूसरों के निजी कार्यों में दखल न दें.आर्थिक स्थिति सुधरेगी, यात्रा सुखद रहेगी.
दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार 21 नवम्बर गुरुवार को कन्या राशि वालों को व्यापार में लाभ होगा. तेल तिलहन के कार्य से जुड़े व्यापारियों के लिए समय शुभ है. नए राजनीतिक संबंध स्थापित होंगे जो लाभकारी साबित होंगे. संतान के करियर में आ रही बाधा दूर होगी.
ये भी पढ़ें :
गुरुवार राशिफल तुला राशि के अनुसार 21 नवम्बर को
अपने बल पर आगे बढ़ेंगे. अपनी निंदा से घबराएं नहीं मेहनत करें और आगे बढ़ें.धार्मिक आस्था बढ़ेगी, पेट से संबंधित पीड़ा रहेगी. कार्यस्थल पर अधिकारियों से व्यवहार मधुर होंगे.
गुरुवार राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार समय रहते निजी कार्य पूरे करें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, धन संपत्ति के मामलों में सतर्क रहें. भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे. जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा. नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं.
गुरुवार राशिफल धनु राशि के अनुसार आपको अपने व्यवहार को दुरुस्त करने की आवश्यकता है. कम बोलें अच्छा बोलें, क्रोध की अधिकता से बने काम बिगड़ सकते हैं. भाइयों के व्यवहार से नाखुश रहेंगे, संपत्ति से संबंधित कानूनी विवाद आपसी समझौते से ही हल होंगे.
मकर राशिफल के अनुसार 21 नवम्बर को समय की अनुकूलता का आभास होगा. धार्मिक आस्था बढ़ेगी. वाहन सुख संभव है.कर्मचारी के सहयोग से कार्य पूरे होंगे. मकान दुकान से संबंधित समस्या का समाधान पक्ष में होगा.
कुम्भ राशिफल गुरुवार के अनुसार 21 नवम्बर का दिन शुभ है. रूके कार्य पूरे होंगे, पारिवारिक आपसी विवाद खत्म होंगे. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, मित्रों के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत होगा. मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी. मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे.
मीन राशिफल गुरुवार के अनुसार 21 नवम्बर को मीन राशि वालों का मन अशांत रहेगा. पारिवारिक संपत्ति के विवाद यथावत रहेंगे, संतान के दांपत्य में चल रहे विवाद से परेशान रहेंगे. यात्रा के योग बन रहे हैं, कार्यस्थल पर लोगों के सहयोगी व्यवहार से कार्य पूरे होंगे.
संबंधित विषय:
Updated on:
21 Nov 2024 09:13 am
Published on:
20 Nov 2024 05:24 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
