
Aaj Ka Rashifal 21 October 2024: आज का राशिफल 21 अक्टूबर 2024
आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार 21 अक्टूबर सोमवार को समय पर कार्य न होने से तनाव बढ़ेगा, घर की साज सज्जा पर धन खर्च होगा। मशीनरी की खरीदारी संभव है, व्यापार विस्तार के लिए समय उपयुक्त है। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा।
आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार सोमवार 21 अक्टूबर को वृषभ राशि वालों की आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। करियर में आ रही परेशानी के कारण तनाव बढ़ेगा, यात्रा के योग बन रहे हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा, दांपत्य जीवन में संबंध मधुर रहेंगे।
आज का राशिफल मिथुन राशि के अनुसार सोमवार को मनपसंद जीवन साथी मिलने से खुश होंगे, पिता से संबंध मजबूत होंगे। धार्मिक आस्था बढ़ेगी, लंबे समय से रूके कार्य पूरे होंगे। नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति संभव है, संतान सुख मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल कर्क राशि के अनुसार आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं, आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। दिनचर्या में आए बदलाव से कार्य बाधित होंगे, व्यवहार को दुरूस्त रखें। दूसरों की निंदा करने से बेहतर है, अपने आप को परिवर्तित करें।
दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा, व्यापार में अधिक मेहनत के बावजूद सफलता न मिलने से तनाव की स्थिति बनेगी। मेहमानों का आगमन संभव है, संतान के विवाह के लिए समय शुभ है।
दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार 21 अक्टूबर को जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में चल रहे विवाद के कारण तनाव रहेगा, परिजनों के व्यवहार से मन दुखी होगा। सामाजिक गतिविधियों में समय बीतेगा, रूचिकर भोजन की प्राप्ति संभव है।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल तुला राशि के अनुसार फिजूल खर्ची पर रोक लगाएं, अपने व्यवहार को सुधारने की कोशिश करें। दूसरों के निजी विवादों में दखल देने से बचें, धार्मिक आस्था में कमी आएगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।
दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार 21 अक्टूबर को कारोबार के विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था सुगम होगी, मित्रों के साथ मौजमस्ती में समय बीतेगा। घर की साफ-सफाई में समय व्यतीत होगा, पारिवारिक मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी।
ये भी पढ़ेंः
सोमवार राशिफल 21 अक्टूबर के अनुसार आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे, कार्यस्थल पर सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम प्रसंग के चलते तनाव रहेगा।
सोमवार राशिफल 21 अक्टूबर के अनुसार आपकी कार्य कुशलता की प्रशंसा होगी, सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं, संतान के करियर में आ रही परेशानी का समाधान होगा। न्याय पक्ष मजबूत रहेगा।
ये भी पढ़ेंः
कुंभ राशिफल सोमवार के अनुसार निजी जीवन में चल रहे विवादों से परेशान रहेंगे, आध्यात्मिक उन्नति के योग हैं। मित्रों की सहायता से रूके कार्य समय पर पूरे होंगे, वाहन मशीनरी पर खर्च होगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
मीन राशिफल के अनुसार पैतृक संपत्ति से संबंधित मामलों में राहत मिलेगी। परिवार के वरिष्ठ जनों के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर मिलेगा, निजी जीवन में चल रही समस्या का समाधान होगा।
ये भी पढ़ेंः
Updated on:
21 Oct 2024 08:19 am
Published on:
20 Oct 2024 05:08 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
