14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 22 April: सोमवार को किस राशि के व्यक्ति का होगा नौकरी में ट्रांसफर, आज का राशिफल में मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 22 April 2024: दैनिक राशिफल सोमवार 22 अप्रैल 2024 के अनुसार इस दिन कई राशि के लोगों की किस्मत चमकेगी, किसी को आर्थिक लाभ होगा, किसी के घर में खुशियां दस्तक देंगी। पं. चंदन श्याम नारायण से आज का राशिफल में जानें मेष से मीन तक की राशियों के लोगों का कैसा रहेगा भाग्य (Daily Horoscope aries to pisces)

4 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Apr 21, 2024

Aaj Ka Rashifal 22 April 2024

आज का राशिफल सोमवार 22 अप्रैल 2024

आज का राशिफल मेष राशि 22 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Aries)

सोमवार को मेष राशि वालों को अपने क्रोध पर काबू रखने की जरूरत है। इस दिन निजी काम में दूसरों का हस्तक्षेप न होने दें, सोमवार को दिनचर्या में बदलाव होगा। यात्रा सुखद रहेगी, संतान कीउन्नति से मन प्रसन्न होगा। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

आज का राशिफल वृषभ राशि 22 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Taurus)

अपने काम पर ध्यान दें, दूसरों के कार्यों में दख़ल न दें, पिता से संबंध मधुर होंगे। आर्थिक मामलों में लापरवाही कर रहे हैं, समय पर संभल जाएं, परिजनों से अनुकूल व्यवहार मिलेगा।

आज का राशिफल मिथुन राशि 22 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Gemini)

सोमवार को मिथुन राशि वालों की समाज में सराहना होगी। आज 22 अप्रैल को मिथुन राशि वालों को खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा, घर में विद्युत उपकरण की खराबी संभव है। मनपसंद भोजन मिलेगा, वाहन पर खर्च होगा।

आज का राशिफल कर्क राशि 22 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Cancer)

अपने व्यवहार को नम्र करें, वाणी में मिठास लाएं, व्यापार विस्तार के योग हैं। कर्ज से संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी, भूमि भवन से जुड़े कार्य लंबित रहेंगे।

आज का राशिफल सिंह राशि 22 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Leo)

जिन लोगों ने बुरे समय में आपकी मदद की, उन्हें नजरअंदाज न करें। पिता के साथ महत्वपूर्ण चर्चा होगी, भाइयों से उचित सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंग में सफल होंगे, यात्रा संभव है।

आज का राशिफल कन्या राशि 22 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Virgo)

आप बहुत जल्द दूसरों पर विश्वास कर लेते हैं, जरा संभल कर संबंध बनाएं। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी, खानपान का विशेष ध्यान रखें। सोमवार को नए दोस्त बनेंगे।

आज का राशिफल तुला राशि 22 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Libra)

आज का राशिफल तुला के अनुसार आप व्यापार में उतार चढ़ाव से परेशान हो सकते हैं। अपने अनुभव और मेहनत से कार्य पूरे करेंगे, परिजनों से मदद न मिलने से कार्य अधूरे रहेंगे। सोमवार को धन की बचत होगी। वाहन से यात्रा टालें, लाभ होगा।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 22 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Scorpio)

सोमवार को वृश्चिक राशि वालों को समय की अनुकूलता का आभास होगा। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे, अपनों से उचित व्यवहार न मिलने से वृश्चिक राशि वाले दुःखी होंगे। दुकान मकान की मरम्मत पर खर्च होगा।

आज का राशिफल धनु राशि 22 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Sagittarius)

सोमवार को टालने की आदत के कारण जरूरी काम लटक सकते हैं। जरूरी कागजातों को समय पर संभाल लें, अपने अनुभव और कार्यशैली से कार्य को पूरा करेंगे। मेहमानों का आगमन होगा।

आज का राशिफल मकर राशि 22 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Capricorn)

आज का राशिफल सोमवार 22 अप्रैल के अनुसार कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे। जीवनसाथी को योग्य सम्मान दें, बहनों से संबंध कमजोर होंगे। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, रक्तचाप से संबंधित समस्या हो सकती है।

आज का राशिफल कुंभ राशि 22 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Aquarius)

दिन शुभ है, संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा, मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे, मकान दुकान बदलने के योग हैं। आर्थिक निवेश शुभ रहेगा।

आज का राशिफल मीन राशि 22 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Pisces)

सोमवार को मीन राशि वाले आलस्य त्यागें, ईमानदारी से अपना काम करें। नौकरी में तबादला हो सकता है, थकान का अनुभव होगा। परिजनों से खुश खबरी मिलेगी। पूर्व में संकल्पित कार्य पूरे होंगे।

बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग